'पुष्पा' के बाद Samantha Ruth Prabhu का होगा Vijay Devarakonda की Liger में डांस नंबर !!

Samantha Will do a dance number in Vijay Devarakonda's Liger: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को हाल ही में फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) में ऊ अंटावा डांस नंबर करते देखा गया है। इस गाने में सामंथा के बोल्ड मूव्स को देखने के बाद दर्शक भी एक्ट्रेस की अदाओं के कायल हो गए हैं। ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस आज भी देवी श्री प्रसाद द्वारा कंपोज और इंद्रावती चौहान द्वारा गाए गए हिट गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की लाइगर (Liger) के निर्माता अपनी फिल्म में एक डांस नंबर के लिए सामंथा रुथ प्रभु बातचीत कर रहे हैं।

उ अंटावा 2021 के सबसे चर्चित गानों में से एक बन गया। अब यह देखना बाकी है कि सामंथा एक और स्पेशल डांस नंबर करने के लिए राजी होती हैं या नहीं। ज्यादातर फैंस भी यही चाहते हैं कि सामंथा का डांस नंबर 'लाइगर' में होना चाहिए। हालांकि ये फैसला अब एक्ट्रेस को करना है। बता दें सामंथा रुथ प्रभु ने ऊ अंटावा डांस नंबर के लिए पूरे 5 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अगर 'लाइगर' के लिए बात फाइनल होती, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि सामंथा रुथ प्रभु फिल्म में डांस नंबर करने के लिए कितने रुपये चार्ज करती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा ने एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी साइन किया है और वह अपनी आने वाली फिल्म में एक बाइसेक्सुअल का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म का टाइटल 'अरेंजमेंट ऑफ लव' है और इसे भारतीय लेखक तिमेरी एन. मुरारी ने लिखा है। इस फिल्म को देखने एक लिए एक्ट्रेस के फैंस बेताब हैं। सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार ' द फैमिली मैन सीजन 2' सीरीज में देखा गया था। इस सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस ने फैंस को काफी प्रभावित किया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3KzWLuy
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म