Entertainment News of the Day: तेजस्वी प्रकाश को मिला टिकट टू फिनाले !! अल्लू अर्जुन के बाद महेश बाबू मारेंगे बॉलीवुड में सेंध?
Entertainment News of the Day: मनोरंजन जगत में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में काफी हलचल रही। नागिन 6 (Naagin 6) को लेकर मची हलचल के बीच टीवी की दुनिया से एक बुरी खबर भी सामने आई। टीवी एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) के पिता की कोरोना की वजह से मौत हो गई। इधर, साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में भी कई खबरों को लेकर हलचल मची। यहां पढ़िए आज दिन भर सुर्खियों में रही मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें ।
Akshay Kumar से पहले थियेटर पहुंचेंगे John Abraham
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो अपनी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर होली के मौके पर धमाल मचाने वाले हैं। ये फिल्म सीधा थियेटर में ही रिलीज होगी। अक्षय कुमार के इस बड़े ऐलान के बाद एक्टर जॉन अब्राहम ने भी अपनी फिल्म को होली से पहले ही थियेटर रिलीज करने का मन बना लिया है। बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा खबर के मुताबिक जॉन अब्राहम अपनी फिल्म अटैक को अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे से पहले ही थियेटर लेकर पहुंच सकते हैं। हाथ लगी जानकारी के मुताबिक जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक 4 मार्च के दिन रिलीज हो सकती है।
Allu Arjun के बाद बॉलीवुड में सेंध मारेंगे Mahesh Babu
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा को मिली बंपर सक्सेस के बाद साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में खुशी की बयार है। खबर है कि अल्लू अर्जुन के बाद अब टॉलीवुड प्रिंस महेश बाबू भी फिल्म सरकारू वारी पाटा को लेकर हिंदी दर्शकों के बीच पहुंच सकते हैं। सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश बाबू की इस अपकमिंग फिल्म के मेकर्स हिंदी रिलीज पर ध्यान दे रहे हैं। इस बारे में टॉलीवुड सुपरस्टार से भी लगातार चर्चा जारी है। देखना होगा इस पर आखिरकार क्या फैसला होता है?
Tejasswi Prakash को मिला टिकट टू फिनाले
बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर अपने साथी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए टिकट टू फिनाले वीक हासिल करने वाली है। ताजा जानकारी के मुताबिक तेजस्वी प्रकाश आखिरी टिकट टू फिनाले वीक हासिल करने में सफल हो जाने वाली है। आने वाले एपिसोड में इसकी झलक देखने को मिलेगी।
कोरोना ने ली Shaheer Sheikh के पिता की जान
टीवी सीरियल अभिनेता शहीर शेख के पिता का निधन हो चुका है। इसकी जानकारी शहीर शेख के दोस्त और एक्टर अली गोनी के ताजा ट्वीट से मिली। अली गोनी ने एक ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति की दुआएं की। शहीर शेख अपने पिता की बीमारी की वजह से लंबे वक्त से परेशान थे। वो कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे। जिसके बाद वो जिंदगी और मौत की ये जंग हार गए।
इवेंट में नहीं पहुंचे Khesari Lal Yadav, तो नाराज फैंस ने लगा दी आग
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से भी आज एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। दरअसल, फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव हाल ही में नेपाल में एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए जाने वाले थे। हैरानी की बात ये है कि वो तय वक्त पर इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। बस फिर क्या था। उन्हें चाहने वाले लाखों फैंस ने गुस्से में आकर वहां आगजनी कर दी। साथ ही कुर्सियां तोड़कर अपना रोष प्रकट किया।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3Ktb6ck
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment