Kim Sharma ने बर्थडे पर शेयर की बिकिनी में दिलकश फोटो, लिएंडर पेस की छूटे पसीने

Kim Sharma birthday pic: बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा का आज जन्मदिन है और वो अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटोज शेयर की है जिसमें वो समुद्र किनारे बैटी बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने काफी इस तस्वीर को शेयर करते हुए खुद को ही जन्मदिन विश किया है। उन्होंने कहा कि वो अपने जन्मदिन पर अपने बेस्ट डे पर अपने बेस्ट पर्सन के साथ हैं। जाहिर है उनका ये बेस्ट पर्सन और कोई नहीं बल्कि टेनिस खिलाड़ी और उनके बॉयफ्रेंड लिएंडर पेस हैं। किम की ये बिकिनी फोटो भी लिएंडर ने ही क्लिक की है। इस वक्त दोनों बहामास में छुट्टियां बिता रहे हैं।

फोटो पोस्ट होने के बाद लिएंडर ने खुद भी किम की फोटो पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, ''क्वीन।'' किम ने भी रिप्लाई में राजा के आइकॉन वाली फोटो के साथ दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। बता दें कि लिएंडर और किम दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने पिछले साल 2021 में सितंबर में अपने रिश्ते को दुनिया के सामने उजागर किया था। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के संग फोटोज शेयर की थी।

उस मौके के बाद से कई बार दोनों अपने निजी जिंदगी के पलों को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। अकसर दोनों छुट्टियां मनाते हुए पोस्ट शेयर करते हैं। इनकी फोटोज में अकसर दिखता है कि दोनों कैसे एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। फैंस दोनों की फोटोज को काफी पसंद भी करते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3KDdI7n
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म