Alia Bhatt ने ब्रह्मास्त्र की को-स्टोर मौनी रॉय को शादी पर दी ये खास बधाई, लिखा स्पेशल नोट
Alia Bhatt congratulate Mouni Roy: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को सूरज नांबियार संग शादी कर ली है। उनकी शादी का समारोह दो दिन यानी 26 और 27 जनवरी तक चला। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने एक बार साउथ इंडियन और फिर बंगाली रिती रिवाज से शादी की है। अब एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। फैंस तो फैंस बॉलीवुड भी उन्हें बधाई दे रहा है। हाल ही में उन्हें अनुष्का शर्मा ने शादी के लिए बधाई दी थी और अब आलिया भट्ट भी मोनी की शादी से बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मोनी के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।
आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''बधाई हो मौनी! तुम बहुत प्यारी और खुश लग रही हो!!!! तुम दोनों को दुनिया भर का प्यार!'' मोनी और आलिया भट्ट एक साथ आपको फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक मोनी फिल्म मोनी फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और नागार्जुन जैसे जबरदस्त किरदार भी नजर आएंगे।
वहीं बात करें मोनी रॉय की शादी की तो जब उन्होंने साउथ इंडियन तरीके से शादी की तो उन्होंने सफेद और लाल रंग की साड़ी पहनी थी। बालों में जूड़ा भी बनाया था और सफेद रंग के गजरे भी लगाए थे। साथ ही पारंपरिक तरीके वाले गहने भी पहने थे। इसके बाद जब उन्होंने बंगाली तरीके से शादी की तो उन्होंने लाल रंग के लहंगे को जोड़ा पहना था। इस लिबास में भी दुल्हन बनी मोनी बेहद खूबसूरत लग रही थी। मोनी ने सूरज संग गोवा में शादी की है। अब सबकी नजरे रहेंगी कि एक्ट्रेस अपनी पति संग हनीमून के लिए कहां जाती हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3G8u44v
https://ift.tt/3rXvrxV

Comments
Post a Comment