Vamika की फोटो लीक होने के बाद Anushka Sharma ने गुस्से में किया ये पोस्ट, कैमरामैन की लगने वाली है क्लास?
Anushka Sharma statement on Vamika's Viral Pics: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका की तस्वीरें रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ये तस्वीरें उस वक्त सामने आई जब अदाकारा अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ विराट कोहली के मैच का मजा ले रही थी। हालांकि अनुष्का शर्मा पहले ही अपील कर चुकी हैं कि वो अपनी बेटी को लाइम लाइट में नहीं लाना चाहतीं। उन्होंने पहले ही पापाराजी से रिक्वेस्ट की थी कि कोई उनकी बेटी की फोटो न क्लिक करे और न ही शेयर करे।
अब वामिका की फोटो वायरल हो जाने के बाद अनुष्का शर्मा ने एक नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं चला कि उन पर ये कैमरा कैसे आया और वो दोबारा वहीं कहना चाहती हैं जो पहले कहा था कि उनकी बेटी की फोटो न ली जाए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ''हाय गायज! हमें पता चला कि हमारी बेटी की फोटो कल स्टेडियम में ली गई और उसके बाद बहुत तेजी से शेयर की गई। हम सबको बताना चाहते हैं कि हमें नहीं पता था कि हम पर कैमरा था। हमारा इस मैटर पर रुख और विनती अब भी वही है। हम सराहना करेंगे अगर वामिका की फोटो क्लिक/पब्लिश न की जाएं, उस कारण के लिए जो हमने पहले बताया है। थैंक्यू।''
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने फरवरी 2021 को वामिका को जन्म दिया था। तभी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फोटोग्राफर्स और बाकी मीडिया से कहा था कि वो अपनी बेटी को लाइम लाइट में नहीं लाना चाहते और उसे एक नॉर्मल जिंदगी देना चाहते हैं, इसलिए कोई भी उनकी बेटी की फोटो न ही क्लिक करे और न ही कहीं शेयर करे। पिछले दिनों जब विराट कोहली अनुष्का और बेटी संग क्रिकेट के लिए निकल रहे थे तब सुबह तड़के पापाराजी ने फोटो क्लिक कर ली थी लेकिन विराट की रिक्वेस्ट पर वो फोटोज बाहर नहीं आईं। लेकिन इस बार तो वामिका की फोटोज जमकर वायरल हो गई।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nTEq1T
https://ift.tt/3rN3atI

Comments
Post a Comment