Vicky Kaushal ने सोशल मीडिया पर पूछा ऐसा सवाल, लोगों ने दे डाली पापा बनने की सलाह

Vicky Kaushal gets advice of Family planing: विक्की कौशल इन दिनों वापस घर आ गए हैं। पिछले दिनों वो मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी फिल्म ही शूटिंग कर रहे थे। जिसमें उनके साथ सारा अली खान भी थीं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है। अब विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक के साथ एक फोटो शेयर की है और साथ ही कैप्शन में भी ये भी पूछा है कि अब आगे क्या? विक्की के इस पोस्ट पर दो तरह के कमेंट खूब मिल रहे हैं। पहला है विक्की का लुक। फैंस उनके इस नए लुक की तारीफ में जुटे हैं। उनका नया हेयर कट लोगों को खूब भा रहा है।

वहीं दूसरी तरह के जो कमेंट हैं, वो दरअसल विक्की कौशल के सवाल के जवाब हैं। विक्की ने पूछा था ना कि अब आगे क्या? विक्की को लोग अब आगे पापा बनने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कोई उन्हें कह रहा है, 'अब बच्चे कर लो भाई' तो कोई कह रहा है, ''बच्चों की प्लानिंग कर लो।'' आगे और भी इसी तरह की कमेंट आपको देखने को मिलेंगी। एक यूजर ने लिखा, ''बच्चे प्लान करो विकी'' तो दूसरे ने लिखा, ''कटरीना के साथ फैमिली प्लानिंग का टाइम आ गया है।''

वैसे क्या आपने भी विक्की कौशल की इस फोटो पर कमेंट किया है और उन्हें क्या सलाह दी है। बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने राजस्थान में 9 दिसंबर को शादी की थी। उनकी शादी में कोरोना के चलते कम ही लोग शामिल हुए थे। दोनों ने सिर्फ परिवार वालों और करीबी दोस्तों को ही बुलाया था। विक्की और कैटरीना ने काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी और शादी के बाद ही दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZE3veaQ9w
https://ift.tt/KMwdm4615

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म