Hrithik Roshan को डेट करने की अफवाहों पर सबा आजाद ने तोड़ी चुप्पी, पढ़ें पूरा बयान

Saba Azad on relationship status with Hrithik: ऋतिक रोशन शनिवार को मुंबई के जापानी रेस्टोरेंट से निकलते हुए नजर आए थे। उनके साथ में एक गर्ल भी थी जिसके हाथों में हाथ डाले वो बाहर आए। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम मीडिया में सामने आ चुका है। ये और कोई नहीं बल्कि दिल कबड्डी और मुझसे फ्रेंडशिप करोगे की एक्ट्रेस हैं। सबा म्यूजिशियन भी हैं। अब उनका नाम ऋतिक रोशन के साथ जुड़ रहा है लेकिन दोनों की बीच वाकई कुछ है या नहीं या दोनों सिर्फ फ्रेंडली डिनर पर गए थे। ऐसे कई सवाल मन में उठ रहे हैं।


ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इन सवालों के जवाब पाने के लिए एक्ट्रेस को कॉल किया। उन्होंने शुरुआत में ठीक से बात भी की, लेकिन जब उनसे ऋतिक और उनकी दोस्ती को लेकर सवाल होने लगा तो उन्होंने कहा, ''सॉरी, मैं कुछ काम के बीच मे हूं। मैं आपको बाद में कॉल करूंगी।'' हालांकि इस बातचीत के दौरान उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ नाम जुड़ने की बात को नहीं नकारा और न ही ऋतिक के साथ अपना रिलेशनशिप स्टेटस साफ किया।

हालांकि कुछ लोग ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि सबा म्यूजिशियन हैं, तो शायद ऋतिक को साथ कोई म्यूजिक वीडियो या ऐसे ही किसी प्रोजेक्ट के लिए उनके साथ नजर आई हों। दोनों के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर अभी तक इंडस्ट्री से भी किसी ने कुछ साफ नहीं किया है। अब तो ऋतिक और खुद सबा ही बता सकते हैं कि दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।

वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फाइटर, विक्रम वेधा, वॉर 2 नाम की फिल्मों में नजर आएंगे। उनका विक्रम वेधा का पोस्टर भी जारी हो चुका है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/KJryBXz9v
https://ift.tt/Mhf8FyP6J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म