तो इस तरह मिले थे Hrithik Roshan और सबा आजाद, डिनर डेट पर की थीं ये बातें!
Hrithik met Saba through common friend: इन दिनों ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बारे में खूब चर्चाएं हो रही हैं। दोनों एक डिनर डेट पर दुनिया के सामने आ गए थे, जब पापाराजी ने उन्हें स्पॉट किया ता। ऋतिक और सबा एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए थे और इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो गई थीं। अब दोनों के रिलेशनशिप पर आए दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। इसके अलावा ये भी सामने आया कि हाल ही डिनर डेट पर दोनों ने क्या बातें कीं।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''ऋतिक रोशन और सबा पहली बार एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे जिसका इंडी म्यूजिक से ताल्लुक है। उनकी पहली मुलाकात के बाद, ऋतिक और सबा दोनों एक दूसरे के साथ टच में रहे और हाल ही में डिनर पर मिले। दोनों ने डिनर पर काम के बारे बातें कीं।''
सबा ने मुझसे फ्रेंडशिप करोगी और दिल कबड्डी नाम की फिल्म में काम किया है। पिछली बार वो नेटफ्लिक्स की सीरीज फील्स लाइक इश्क में नजर आई थीं। इसके अलावा उनकी एक और सीरीज रॉकेट बॉएज 4 फरवरी को रिलीज हो रही है। इसके अलावा सबा एक म्यूजिशियन भी हैं। इसलिए ये अटकलें तो पहले भी थीं कि ऋतिक सबा के साथ किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकते हैं।
सबा से ऋतिक के बारे में पूछा गया था, जिस पर उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि वो काम कर रही हैं और बात में बात करेंगी। इस तरह से उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप की बात पर न ही हां कहा और ना ही ना कहा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jDnVzPcIN
https://ift.tt/KMwdm4615
Comments
Post a Comment