राकेश शर्मा की बायोपिक से बाहर हुए Shah Rukh Khan और विक्की कौशल, इस एक्टर के साथ जल्द शुरू होगी 200 करोड़ी फिल्म

Farhan Akhtar to do Rakesh Sharma Biopic: इंडियन एस्ट्रॉनोट राकेश शर्मा पर बायोपिक बनने वाली है जिसे सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की कास्ट अब तक कई बार बदली जा चुकी है। कई बड़े नाम इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। शाहरुख खान और विक्की कौशल के बाद अब इसमें एक और नया नाम जुड़ता नजर आ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक राकेश शर्मा की बायोपिक सैल्यूट: सारे जहां से अच्छा में अब फरहान अख्तर लीड रोल करेंगे। वो राकेश शर्मा का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने इस बारे में बात भी की है। पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''जब हम शूटिंग शुरू करेंगे तब मैं इसकी अनाउंसमेंट करूंगा।''

सिद्धार्थ ने अपनी बाकी फिल्मों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ''हमारे पास पिप्पा (ईशान खट्टर और मृणाल ठाकुर) पाइपलाइन मे है। इसकी 3 और महीने की शूटिंग बाकी है और इस साल बाद में इसे रिलीज भी किया जाएगा। हमारे पास वो लड़की है कहां (तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी) भी जिसकी अभी शूटिंग चल रही है। उसके बाद जाहिर है रॉकेट बॉयज का दूसरा सीजन है और अरण्यक का दूसरा सीजन है। जैसा की हमने कहा, कभी शोज डेवलप किए जा रहे हैं।''

बात करें राकेश शर्मा की बायोपिक की तो इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल सितंबर में ही शुरू होनी थी लेकिन शाहरुख अपनी डेट्स नहीं दे पाए। उससे पहले आमिर खान का नाम भी इससे जुड़ा था। इतना ही नहीं फिल्म में राकेश शर्मा की पत्नी के लिए भी कई नाम सामने आ चुके हैं। करीना कपूर, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा से लेकर भूमि पेडनेकर के नामों की चर्चा राकेश शर्मा की पत्नी के लिए हुई है। एक वक्त पर ये कहा जा रहा था कि फिल्म पर काम बंद हो गया है और ये ठंडे बस्ते में चली गई है। लेकिन 2022 में फिर इस फिल्म से उम्मीद जगी है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Vqu25RQXk
https://ift.tt/Mhf8FyP6J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म