तो इसलिए Priyanka Chopra ने लिया सरोगेसी का सहारा? सामने आई चौंकाने वाली वजह !!

Priyanka Chopra Fertility Issues: प्रियंका चोपड़ा ने पिछले शुक्रवार को ऐलान किया कि वो और निक जोनस सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बन गए हैं। हालांकि उन्होंने बच्चे का जेंडर नहीं बताया। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका को बेटी हुई है। अब इस सरोगेसी से बच्चा पैदा करने को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर कई सवाल उठ रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि प्रियंका 40 के करीब हो चुकी हैं और इसलिए उन्हें फर्टिलिटी का इश्यू होगा। ऐसे में अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिस पर इससे मुद्दे पर बात की गई है।

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''प्रियंका को कोई भी फर्टिलिटी इश्यू नहीं है, लेकिन वो अब 39 साल ही हैं और उनके लिए ये आसान नहीं होता। वहीं उनके बिजी वर्किंग शेड्यूल की वजह से ये और भी मुश्किल हो जाता, दोनों का साथ रहने का वक्त भी काफी कम है। ऐसे में कपल ने सरोगेसी का रास्ता चुना।'' सोर्स ने आगे कहा, ''निक और प्रियंका, महिला से एक एजेंसी की मदद से मिले और महिला की ये पांचवी सरोगेसी है। कपल उनसे मिला और उन्हें वो अच्छी लगी। बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था, लेकिन प्री मैच्योर डिलीवरी हुई है।''

बता दें कि प्रियंका और निक का बच्चा 12 हफ्ते पहले ही जन्मा है जबकि डिलीवरी डेट अप्रैल की थी। बच्चे का जन्म 15 जनवरी को साउथर्न कैलिफोर्निया में हुआ था और फिलहाल बच्चे को अस्पताल में ही एडमिट किया गया है। पूरी तरह से स्वस्थ हो जाने पर ही प्रियंका निक इस बच्चे को अपने घर ला सकेंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के तलाक की खबरें भी पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आने लगी थीं जब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे से चोपड़ा जोनस हटा लिया था। हालांकि एक्ट्रेस ने इसे महज अफवाह बताया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3GWFkCf
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म