Entertainment News of the Day: बिग बॉस 15 के विनर को लेकर हुई भविष्यवाणी, सात जन्मों के लिए सूरज नंबियार की हुईं मौनी रॉय
Entertainment News of the Day: मनोरंजन जगत में आज दिन भर कई खबरों को लेकर हलचल रही। टीवी स्टार मौनी रॉय (Mouni Roy) ने आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेकर शादी रचाई। जबकि दिन भर बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) को लेकर भी कई खबरें सुर्खियां बटोरती दिखीं। वहीं, साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की मचअवेटेड फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) की ओटीटी रिलीज को लेकर छाई हुईं खबरों पर निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी। यहां देखें वायरल हुई आज की 5 बड़ी खबरें।
सात जन्मों के लिए Suraj Nambiar की हुईं Mouni Roy
टीवी सीरियल अदाकारा मौनी रॉय ने आज अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ आखिरकार 7 फेरे ले ही लिए। इस स्टार कपल ने साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी कर एक दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार किया। अब मौनी रॉय शुक्रवार के दिन बंगाली रीति-रिवाज से शादी करेंगी।
ओटीटी नहीं, सीधा थियेटर पहुंचेगी Radhe Shyam
इधर, साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम को लेकर खबरों का बाजार गर्म रहा। खबरें थी कि फिल्म के डायरेक्ट ओटीटी रिलीज के लिए मेकर्स को एक बड़े प्लेटफॉर्म ने पूरे 500 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने साफ किया कि फि्म ओटीटी नहीं सीधा थियेटर पर ही रिलीज होगी।
विवादित बयान देकर फंसी Shweta Tiwari
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने आज एक अजीम बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया। अदाकारा ने एक शो के प्रमोशन के दौरान स्टेज पर मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मेरी ब्रा का साइज तो भगवान देखेंगे।' श्वेता तिवारी का ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला। जिसके बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
Bigg Boss 15 के विनर को लेकर हुई भविष्यवाणी
बिग बॉस 15 के फिनाले के करीब आते ही इस गेम शो के विजेता को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। जिसके बाद द खबरी के ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट कर अनुमान जताया गया है कि है कि बिग बॉस 15 के विनर की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश को मिल सकती है। जबकि दूसरे स्थान पर प्रतीक सहजपाल है। तीसरी पोजिशन पर करण कुंद्रा और चौथी पोजिशन पर शमिता शेट्टी को रखा गया है।
Shamita Shetty को 'आंटी' बोलकर बुरी फंसी Tejasswi Prakash
बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी को तेजस्वी प्रकाश ने आंटी कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद दिन भर अदाकारा तेजस्वी प्रकाश के इस बयान की चर्चा रही। यही नहीं, शो में तेजस्वी प्रकाश के इन बोलों के खिलाफ कई टीवी सेलेब्स ने भी ट्वीट कर अपना गुस्सा दिखाया।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/35y7pSR
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment