Adivi Sesh की फिल्म मेजर को लगा तगड़ा झटका, एक बार फिर पोस्टपोन हुई फिल्म
Adivi Sesh's film Major postponed: कोरोना का असर तेजी से फिल्म इंडस्ट्री पर देखने को मिल रहा है। अब एक और फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर सामने आई है। एक्टर अदिवि शेष की फिल्म ‘मेजर' एक बार फिर से पोस्टपोन हो गई है। फिल्म के मेकर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर ये ऐलान किया है। बयान में कहा गया है कि भारत के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगने और इस स्थिति को देखते हुए मेजर की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर रहे है। मेकर्स ने कहा कि ये फिल्म इंडिया के लिए बनाई गई है और जब देश में स्थिति सुधरेगी तभी वो फिल्म को रिलीज करेंगे। तब तक उन्होंने देशवासियों से खुद और अपनों को सेफ रखने के लिए कहा है।
ये फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। उन्होंने 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के ताजमहल पैलेस होटल में कई बंधकों की जान बचाई थी। हालांकि बाद में आतंकवादियों की गोलियों से वो शहीद हो गए। ये फिल्म उन्हीं के बलिदान, साहस और गौरव की गाथा दिखाएगी। साउथ एक्टर अदिवी शेष इस फिल्म में मेजर संदीप का रोल कर रहे हैं। ये बॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म भी है। पिछले दिनों एक फिल्म से जुड़ा एक वीडियो भी जारी हुआ था जिसमें अदिवी खुद इस फिल्म के लिए हिंदी में डबिंग कर रहे थे।
फिल्म मेजर हिंदी, तेलुगु और मलयालम भाषा में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। हालांकि अभी आपको ये फिल्म देखने के लिए इंतजार करना होगा। फिल्म को महेश बाबू की जीएमबी एंटरटेनमेंट और ए+एस मूवीज द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस किया गया है। जबकि शशि किरण टिक्का ने इसे डायरेक्ट किया है। अदिवी के अलावा फिल्म में शोभिता धुलीपाला, साई मांजरेकर, प्रकाश राज और रेवाथी नायर जैसे एक्टर्स अहम किरदार में नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3H0rC1k
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment