Deepika Padukone स्टारर 'Gehraiyaan' का ट्रेलर देख KRK ने लिए मजे, बोले 'आज रणबीर कपूर ने भी...'
KRK took a jibe at Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर फिल्म गहराइयां (Gehraiyaan) का ट्रेलर हाल ही में मेकर्स ने जारी किया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद कई फैंस ने खूब तारीफ की, तो कई ये उतना खास नहीं लगा। ऐसे में अभिनेता और क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अपना रिएक्शन साझा किया है। केआरके ने ट्वीट करते हुए दीपिका पादुकोण की खिल्ली उड़ाई है और रणबीर कपूर का नाम भी घसीटा है।
केआरके ने अपने ट्वीट में दीपिका पादुकोण पर तंज कसते हुए लिखा है, 'रणबीर कपूर ने गहराइयां का ट्रेलर देख कर खुद से कहा होगा, थैंक यू ऊपर वाले! बचा लिया दीपू के साथ ब्रेकअप कराकर। नहीं तो आज ऐसे इज्जत भरे बाजार नीलाम होती।'
Ranbir kapoor Ne #Gehraiyaan ka trailer Dekh kar Khud Se Kaha hoga, Thank you Oopar Wale! Bacha liya Deepu Ke Saath break up Karakar! Nahi toh Aaj Aise Izzat Bhare Baazar Neelam Hoti.
— KRK (@kamaalrkhan) January 21, 2022
इससे पहले एक ट्वीट में केआरके ने लिखा था, 'आज मुझे बेशरम लोगों की फिल्म 'गहराइयां' के ट्रेलर का रिव्यू करने का समय नहीं मिला लेकिन मैं कल इसका रिव्यू जरूर करूंगा। ये नशेड़ी गंजेड़ी लोग कभी नहीं सुधरेंगे!'
Today I didn’t get time to review trailer of Besharam people’s film #Gehraiyaan but I will review it tomorrow for sure. These Nashedi Ganzedi people will never sudhro!
— KRK (@kamaalrkhan) January 20, 2022
दीपिका पादुकोण की ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 फरवरी के दिन दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है और ये फिल्म करण जौहर द्वारा निर्मित है। फिल्म को देखने के बाद दर्शक काफी बेताब हैं। लंबे समय के बाद दीपिका पादुकोण ऑनस्क्रीन अपने हॉटनेस से दर्शकों को दीवाना बनाती दिखाई देंगी। इस फिल्म से पहले दीपिका पादुकोण को आखिरी बार रणवीर सिंह की '83' में देखा गया था। फिल्म में दीपिका ने रणवीर की पत्नी का किरदार निभाया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3rBCITR
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment