Laal Singh Chaddha Release Date: Aamir Khan बैसाखी पर ही लाएंगे अपनी फिल्म, 14 अप्रैल को लगेगी थिएटर के बाहर लाइनें
Laal Singh Chaddha Release Date: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बीते कुछ दिनों से लगातार ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि यह 14 अप्रैल 2022 के दिन रिलीज नहीं होगी। मेकर्स फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क 14 अप्रैल तक पूरा नहीं कर पाएंगे, जिस कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। आमिर खान के फैंस इन खबरों से निराश थे क्योंकि वो लाल सिंह चड्ढा का इंतजार काफी लम्बे समय से कर रहे हैं।
आमिर खान ने अपने सभी फैंस को कुछ देर पहले ही खुशखबरी दी है और बताया है कि उनकी लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होने जा रहा है। लाल सिंह चड्ढा अपनी तय तारीख को ही बॉक्स ऑफिस पर आएगी। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक ऐलान करते हुए बताया है कि लाल सिंह चड्ढा बैशाखी के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3rxiavQ
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment