Republic Day 2022: असली हीरो को सलाम कर अजय देवगन बोले, 'जो ये कर सकते हैं., मैं नहीं...' तो महेश बाबू समेत इन सितारों ने भी दी शुभकामनाएं

Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस की धूम पूरे देश में देखी जा रही है। इस खास मौके पर हर आम से लेकर खास शख्स अपने-अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस के दिन शहीदों को याद कर देश को सलाम कर रहे हैं। साथ ही हर कोई गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं अपने साथियों को दे रहा है। हमारे फिल्मी सितारे भी गणतंत्र दिवस के दिन अपने फैंस और देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं। फिल्म स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने गणतंत्र दिवस की बाइक परेड में शामिल शौर्य और साहसी आर्मी के जवानों का एक वीडियो ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा, 'जो ये कर सकते हैं, मैं नहीं कर सकता, वाकई में यादगार है।'

साउथ सितारों ने भी दी बधाई

तो वहीं, साउथ सुपरस्टार महेश बाबू से लेकर, जूनियर एनटीआर (Jr NTR) , राम चरण (Ram Charan) और रश्मिका मंदाना समेत कई सितारों ने भी फैंस को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। महेश बाबू ने ट्वीट कर लिखा, 'आजादी के 75 साल मनाते हुए, बहादुर शहीदों को याद करते हुए जिन्होंने देश के लिए अपनी जान लगा दी। हैप्पी रिपब्लिक डे। हमेशा शांति और उन्नति बने रहे। जय हिंद।' इसके अलावा कई और सितारों ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। यहां देखें ट्वीट्स।

 

टीवी सितारों ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई

इतना ही नहीं, इस खास मौके पर फिल्मी सितारों के साथ-साथ टीवी जगत के सितारों ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। एक्टर शोएब इब्राहिम ने तिरंगे के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस को नए साल की बधाई दी है। जबकि रश्मि देसाई, अर्जुन बिजलानी समेत कई सितारों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं। यहां देखें पोस्ट्स

73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है देश

बता दें कि पूरा देश आज 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर राजपथ पर हर बार की तरह बेहद खूबसूरत झांकियां निकाली गईं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कोरोना नियमों का खास ध्यान रखा गया था। जिसकी वजह से परेड और दर्शक दीर्घा में बच्चे शामिल नहीं हो सके थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3G2vJIP
https://ift.tt/3fUHXZA

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म