तो क्या डिनर डेट के बाद खत्म हुई Ibrahim Ali Khan और Palak Tiwari की दोस्ती? [EXCLUSIVE]

EXCLUSIVE: Ibrahim Ali Khan and Palak Tiwari are maintaining distance: बॉलीवुड फिल्म स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibarahim Ali Khan) और टीवी सीरियल अदाकारा श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी दोनों ने बीते दिनों खूब सुर्खियां बटोरीं। ये दोनों सितारे मुंबई में डिनर डेट के वक्त स्पॉट हुए। जहां फिल्म स्टार सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान और श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट हुईं। जिसके बाद एक्ट्रेस पलक तिवारी ने मीडिया को देखते ही बेहद खराब रिएक्शनंस दिए। वो कार में बैठकर अपना मुंह छुपाती नजर आईं। जबकि इसी वक्त इब्राहिम अली खान एकदम नॉर्मल और कूल दिखाई दिए। लेकिन लगता है कि ये मुलाकात इन दोनों की आखिरी मुलाकात साबित होने वाली है।

दरअसल, बॉलीवुड लाइफ को एक करीबी सूत्र ने बताते हुए कहा, 'जिस तरह से पलक तिवारी ने रिएक्ट किया वो इब्राहिम अली खान को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। बल्कि इस घटना से वो शर्मिंदा और महसूस करने लगे। ये उनकी पब्लिक प्लेस पर पहली मीटिंग थी। जिस तरह से पलक ने वहां रिएक्शन दिया वो काफी बचकाना था। हालांकि बाद में खुद पलक तिवारी खुद भी वायरल वीडियो को ऐसे देख शर्मिंदगी महसूस कर रही थी। और इसके बाद पलक तिवारी और इब्राहिम दोनों ने ही एक दूसरे को दोबारा कॉन्टेक्ट नहीं किया। ऐसा कहना तो खैर जल्दबाजी होगी कि दोनों के बीच अब कुछ नहीं है। दोनों की दोस्ती है और दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते हैं लेकिन अभी दोनों एक दूसरे से दूरी बनाई है।'

इस घटना के एक दिन बाद पलक तिवारी अपनी दोस्त के साथ स्पॉट हुई थीं। इस वक्त भी वो नॉर्मल नहीं दिखीं। उन्होंने पैपराजी को पोज करने से भी मास्क न पहने होने की बात कहते हुए मना कर दिया। पलक तिवारी इन दिनों काफी खबरों में हैं। वो जल्दी ही अपनी डेब्यू फिल्म लेकर दर्शकों के बीच भी पहुंचने वाली है। इस फिल्म में पलक तिवारी के साथ अरबाज खान भी नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3G9U1AX
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म