कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी से पहले लिया बड़ा फैसला, आलिया-रणबीर के नक्शे कदम चलेंगे दोनों स्टार्स

Sidharth Malhotra-Kiara Advani Marriage: बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। इसी के चलते स्टार्स के पैचअप और ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर आते ही हर जगह छा जाती है। इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अफेयप की खबरें सामने आ रही है। करण के शो कॉफी विद करण में आने के बाद दोनों ही स्टार्स की शादी को लेकर खूब चर्चा होने लगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों साल 2023 में शादी भी कर सकते है। लेकिन इसी बीच बॉलीवुड लाइफ के पास सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के जुड़ी एक एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। जिसे जानने के बाद फैंस बेहद खुश होने वाले है।

सिद्धार्थ-कियारा शादी से पहले करेंगे ये काम

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरों से पूरा सोशल मीडिया भरा हुआ है। इन दोनों की शादी का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इसी बीच बॉलीवुड लाइफ के पास एक ऐसी जानकारी है जो फैंस को काफी खुश कर सकती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रह सकते है। ये दोनों एक साथ एक घर में रहने का विचार कर रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई स्टार्स शादी से पहले अपने जीवन साथी को समझने के लिए साथ रहते है। इस खबर के सामने आने के बाद अब फैंस को पक्का यकीन हो गया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द शादी करने वाले है।

आलिया-रणबीर ने किया था ये काम

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों भी शादी से पहले एक साथ रहा करते थे। इन दोनों ने साथ रहने के बाद शादी करने का फैसला लिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के फैसले को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/EXexi7t
https://ift.tt/1Wp7A0c

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म