रणदीप हुड्डा कर रहे हैं बॉलीवुड की इस हसीना को डेट, जानें कौन हैं लिन लैशराम?
Randeep Hooda- Lin Laishram Relationship: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने अपनी एक्टिंग के दमपर नाम कमाया है। रणदीप हुड्डा ने हर फिल्म में अपने एक नए अंदाज से फैंस को हैरान कर दिया है। रणदीप हुड्डा की सोशल मीडिया पर तारीफ होती रहती है। लेकिन इसी बीच रणदीप हुड्डा का नाम फिर चर्चा में आ गया है। लेकिन इस बार एक्टर का नाम किसी फिल्म या किरदार की वजह से नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आया है। रणदीप हुड्डा ने अभी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटो शेयर की थी, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी। तो चलिए जानते है, पूरा मामला क्या है
इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे है रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में एक्टर के साथ लिन लैशराम नजर आ रही है। दोनों इस तस्वीर में हाथ में दिए का थाली पकड़े हुए दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद अब लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा के अफेयर की खबरें फिर से सुर्खियों में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा साल 2016 से लिन को डेट कर रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दोनों का रिलेशनशिप ऑफिशल हो गया है। इन दोनों को साथ देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे है। तो चलिए पहले देखते है लिन लैशराम और रणदीप की तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है।
कौन हैं लिन लैशराम
लिन लैशराम का नाम रणदीप हुड्डा से जुड़ने के बाद काफी सुर्खियों में आ गया है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग है जो लिन लैशराम के बारे में नहीं जानते है। तो आपको बता दें कि लिन लैशराम मणीपुरी की जानी-ंमानी मॉडल है और साथ ही साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस भी है। लिन ने 'मैरी कॉम', 'रंगून' और 'उमरिका' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में कैमियो किया है। इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/5kry7uP
https://ift.tt/lbYJZqE
Comments
Post a Comment