रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी संग शादी पर दिया रिएक्शन, कहा- मुझे बताया नहीं ब्रो...

Rakul Preet Singh Reaction on Wedding: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अभी हाल ही में रकुल प्रीत सिंह की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी साल 2023 में शादी करने वाले है। इसके बाद इन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। अब इस खबर पर रकुल प्रीत सिंह ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसे जानने के बाद फैंस का दिल टूट गया।

रकुल प्रीत सिंह ने शादी की खबर पर दिया ऐसा रिएक्शन

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के अफेयर की खबरें सामने आती रहती है। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी संग में कई बार दिखाई दिए है। इसी बीच जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की शादी की खबरें सामने आने लगीं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों साल 2023 में शादी कर सकते है। इस खबर को जानने के बाद फैंस काफी खुश हो गए। लेकिन इसी बीच रकुल प्रीत सिंह ने इस खबर पर ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। रकुल प्रीत सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इस शादी वाली खबर को लेकर लिखा है। उन्होंने लिखा, 'अमन, तुमने कंफर्म कर दिया? और मुझे बताया भी नहीं ब्रो...' इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ये बहुत फनी है मुझे अपनी ही लाइफ के बारे में कोई खबर नहीं है।' रकुल प्रीत सिंह के इस ट्वीट पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे है।

दोनों की जोड़ी को पसंद करते हैं फैंस

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते है। जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6yeLDlh
https://ift.tt/NmRnZrf

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म