Salman Khan के आगे KRK ने टेके घुटने, माफी मांगकर कहा, 'आपकी फिल्मों का रिव्यू कभी...'
KRK apologise to Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) से खुलेआम पंगा लेना आसान नहीं है। ये बात अब खुद कमाल आर खान उर्फ केआरके भी समझ चुके हैं। शायद यही वजह है कि सुपरस्टार सलमान खान पर लगातार निशाना साधने के बाद अचानक केआरके के सुर बदल गए। हाल ही में केआरके ने सोशल मीडिया पर बकायदा ट्वीट कर फिल्म स्टार सलमान खान से माफी मांग ली है। यही नहीं, कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में सुपरस्टार की फिल्मों का रिव्यू न करने की भी कसम खा ली। अब ये चमत्कार कैसे हुआ ? ये कई इंटरनेट यूजर्स के गले से नहीं उतर रहा। हालांकि सुपरस्टार सलमान खान के फैंस जरूर सोशल मीडिया पर केआरके से चुटकियां लेने लगे हैं। इतना ही नहीं, केआरके ने ये भी साफ किया कि उनकी गिरफ्तार के पीछे सलमान खान का हाथ नहीं था। केआरके ने अपने ट्वीट में और क्या लिखा? ये जानने के लिए स्क्रॉल कर पूरी खबर पढ़ें।
केआरके ने मांगी सलमान खान से माफी
खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले यूट्यूबर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट कमाल आर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, 'मैं सभी मीडिया के लोगों को बता देना चाहता हूं कि जैसा मैंने सोचा था सलमान खान मेरी गिरफ्तारी के पीछे नहीं थे। पीछे से कोई और खेल कर गया। भाईजान सलमान खान मैं माफी मांगता हूं। मुझे आपको गलत समझने का दुख है। और मैं माफी मांगता हूं अगर मैंने आपको किसी भी तरह से दुख पहुंचाया हो। मैं खुद से आपकी फिल्मों का रिव्यू न करने का फैसला करता हूं।'
I want to inform all media ppl that #SalmanKhan was not behind my arrest as I thought. Peeche Se Koi Aur Khel Kar Gaya. Bhai jaan @BeingSalmanKhan I am really sorry for misunderstanding you. And I apologise if I did hurt you in anyway. I voluntarily decide to not review ur films.
— KRK (@kamaalrkhan) October 30, 2022
करण जौहर को भी किया केआरके ने आरोप मुक्त
इतना ही नहीं, अगले ट्वीट में केआरके ने करण जौहर को भी आरोप मुक्त कर दिया है। उन्होंने लिखा, 'बहुत लोग अभी भी सोचते हैं कि करण जौहर मेरी गिरफ्तारी के पीछे है। और मैं फिर कहता हूं कि करण जौहर का मेरी गिरफ्तारी से कोई लेना देना नहीं है। शुक्रिया।'
Many people still think that Karan johar was behind my arrest. And I say again that Karan johar has nothing to do with my arrest. Thanks.
— KRK (@kamaalrkhan) October 30, 2022
केआरके के ट्वीट पर लोगों ने लिए मजे
कमाल आर खान के इन ट्वीट्स के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कई इंटरनेट यूजर्स केआरके से पूछने लगे कि फिर आखिर कौन है वो? तो कई लोग कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या वो डर गए। यहां देखें लोगों के कमेंट्स।
Kon tha toh ?
— Abhishek Joshi (@smartyabhishek) October 30, 2022
Kyo darr gaye ho kya ?
— prabhe (@Prabhdeepcool1) October 30, 2022
— Sudipta Ghosh (@SudiptaGhoshKol) October 30, 2022
Boycott Bollowood ke liye bhi maafi mang le pic.twitter.com/rBwkckJIGl
— ਗੁਰਬਾਜ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ? Gurbaaj Singh SANDHU (@Gurbaaj12) October 30, 2022
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, केआरके ने सलमान खान की फिल्म राधे का रिव्यू करते हुए एक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाते कई टिप्पणियां कर दी थी। जिस पर भड़कते हुए सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का दावा ठोंक दिया था। तभी से दोनों के बीच आर-पार की लड़ाई चल रही थी। इसके कुछ वक्त बाद दुबई से मुंबई आते हुए कमाल आर खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। केआरके पर एक एक्ट्रेस से सेक्सुअल फेवर मांगने का गंभीर आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने केआरके को गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में ले लिया। बाद में मुंबई की एक अदालत से केआरके जमानत पर रिहा हो सके थे। तभी से केआरके की गिरफ्तारी को सलमान खान, करण जौहर और कई बड़े बॉलीवुड सितारों से जोड़कर देखा जा रहा था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/LrkVXB9
https://ift.tt/eCNhScm
Comments
Post a Comment