Salman Khan को डेंगू होने के बाद करण जौहर संभालेंगे 'बिग बॉस 16' की कमान, इस फिल्म की शूटिंग भी हुई कैंसिल
Bigg Boss 16 New Host: बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो बिग बॉस 16 को लेकर चर्चा में बने हुए है। लेकिन इसी बीच सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद फैंस दुखी हो सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को डेंगू हो गया है। जिसके बाद सलमान खान के फैंस काफी परेशान है और 'भाईजान' के लिए दुआ कर रहे है। इसी बीच सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस 16 को लेकर भी सवाल उठने लगे है। सलमान खान को डेंगू होने के बाद अब शो कौन होस्ट करेगा। तो इसका जवाब भी मिल गया है।
करण जौहर करेंगे होस्ट
टीवी शो बिग बॉस 16 की इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। लेकिन अगर हम किसी को शो की जान कहेंगे तो वो है बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान। शो में सलमान खान के आने से एक अलग ही महौल बन जाता है। लेकिन उन्हें डेंगू हो गया है, जिसके बाद सलमान खान ने फिलहाल के लिए शो में नजर नहीं आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सलमान खान की जगह कॉफी विद करण शो के होस्ट और फिल्म मेकर करण जौहर शो में नजर आएंगे। इतना ही नहीं सलमान खान ने फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग भी रोक दी है।
करण जौहर होस्ट कर चुके है बिग बॉस ओटीटी
फिल्म मेकर करण जौहर बिग बॉस का ओटीटी होस्ट कर चुके है। ये शो काफी चर्चा में रहा था, इसमें ने भी बिग बॉस की तरह काफी सुर्खियां बटोरी थी जिसके चलते करण जौहर को बिग बॉस 16 होस्ट करने का ऑफर दिया गया है। अब देखना होगा करण जौहर कैसे शो को आगे संभालते है। सलमान खान की जगह करण जौहर के शो होस्ट करने के लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/EJLA7Ds
https://ift.tt/78ze2qV
Comments
Post a Comment