जब कास्टिंग काउच पर नरगिस फाखरी ने किया था बड़ा खुलासा, कहा- 'डायरेक्टर के साथ नहीं सोई इसलिए...'
Nargis Fakhri Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें ढ़ेरों बधाइयां दे रहे हैं। नरगिस ने साल 2011 में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ फिल्म 'रॉकस्टार (Rockstar)' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में नरगिस की एक्टिंग को खूब पसंद किा गया था। इसके बाद नरगिस 'मैं तेरा हीरो' और 'ढिशूम' जैसी फिल्मों में नजर आईं थी। लेकिन पिछले तीन-चार सालों से नरगिस की स्क्रीन प्रजेंस कम हो गई है।
कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri)
नरगिस फाखरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्होंने डायरेक्टर के साथ सोने से इंकार कर दिया था, इस करण उन्हें कई फिल्मों से निकाल दिया गया था। नरगिस ने पूर्व एडल्ट स्टार ब्रिटनी डी ला मोरा के साथ बातचीत में कहा था, "मुझे हमेशा से पता था कि मैं किस चीज की भूखी हूं। मैं फेम पाने की भूखी नही हूं इसलिए कुछ भी करने के लिए सहमत नहीं हो सकती हूं। न्यूड नहीं हो सकती या फिर निर्देशक के साथ नहीं सो सकती हूं। इसके कारण मैंने कई जोब्स खो दी थीं क्योंकि कुछ चीजें मैंने नहीं कीं और यह दिल दहला देने वाला था।"
नरगिस का पोस्ट
नरगिस फाखरी ने आगे कहा था, "मेरा एक स्टैंडर्ड था, मेरी एक बाउंडरी थी। लेकिन जब एक से ज्यादा बार मुझे फिल्म से बाहर निकाल दिया गया तो मुझे बुरा लगा था। लेकिन बाद में मुझे पता चला कि अच्छे लोग हमेशा जीतते हैं।"
एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) की खबरों के अनुसार नरगिस फाखरी ने यह भी बताया कि न्यूड फोटोशूट के लिए उन्हें बहुत बड़ी अमाउंट का ऑफर आया था,लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HA1GRb7
https://ift.tt/RIM6WiC
Comments
Post a Comment