Janhvi Kapoor ड्रेस के कारण हुईं अनकंफर्टेबल, 'मिली' एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए लोग बोले- ऐसे कपड़े क्यों पहनती हो!

Janhvi Kapoor Oops Moment Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'मिली' (Mili) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, वो अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इन वीडियोज और तस्वीरों को फैंस खूब पसंद करते है। जाह्नवी कपूर अभी हाल ही में अपनी फिल्म मिली के प्रमोशन इवेंट में स्पॉट हुई थी, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसी बीच अब जाह्नवी कपूर का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एकदम अलग लुक में नजर आ रही है। लेकिन इस वीडियो में जाह्नवी कपूर अपनी ड्रेस को लेकर थोड़ी परेशान नजर आई।

जाह्नवी कपूर ने मीडियो को देख दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड में इन दिनों दिवाली की धूम देखी जा रही है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फिल्म मेकर्स तक सभी दिवाली पार्टी का आयोजन करते हुए नजर आ रहे है। अभी हाल ही में अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने एक दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इसी पार्टी से जुड़ा जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो साड़ी पहने हुए कार में बैठी दिख रही है। लेकिन जैसे ही मीडिया का कैमरा उनकी तरफ जाता है, पहले वो अपने मुंह को छुपाने के कोशिश करती है, फिर अपनी साड़ी को ठीक करती हुई दिखाई दे रही है। जाह्नवी कपूर बार-बार अपनी साड़ी को ठीक करती दिखी रही है। जाह्नवी कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखे जाह्नवी कपूर का वीडियो

कब रिलीज होगी जाह्नवी कपूर की फिल्म

जाह्नवी कपूर और सनी कौशल की फिल्म मिली इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। जाह्नवी कपूर का इस फिल्म को हिट करवाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये फिल्म 'मिली' 4 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ALZMUgo
https://ift.tt/DHOMQPN

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म