Exclusive: सोनम कपूर जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में दमदार वापसी, बहन रिया की फिल्म में करेंगी काम
Sonam Kapoor Comeback in Bollywood: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor Ahuja) अभी हाल ही में मां बनी हैं। इसके बाद से वो काफी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। सोनम कपूर और उनके बच्चे की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। अभी हाल ही में सोनम कपूर ने अपने बेटे की तस्वीरें तो शेयर की, लेकिन उन्होंने उसका चेहरा नहीं दिखाया। अब इन सब के बाद सोनम कपूर से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद उनके फैंस काफी खुश हो सकते हैं। तो चलिए जानते है सोनम कपूर से जुड़ी ये एक्सक्लूसिव जानकारी
बॉलीवुड में वापसी कर सकती हैं सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जब से मां बनी हैं, तब वो काफी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच बालीवुड लाइफ को सोनम कपूर से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। बॉलीवुड लाइफ के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'सोनम कपूर जल्द ही बॉलीवुड में एक दमदार वापसी कर सकती है। सोनम कपूर अपनी बहन रिया कपूर की फिल्म पर काम कर रही है, लेकिन वो अभी तक काम शुरू नहीं कर पाई है। लेकिन अब वो वापसी करने को तैयार है। वो एक साल के अंदर बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं।' जानकारी के लिए बता दें कि वो अभी फिलहाल पूरी तरह से अपने बेटे पर ध्यान दे रही हैं। इस खबर के आने के बाद सोनम कपूर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोनम कपूर अभी हाल ही में मां बनी हैं।
क्या हैं सोनम कपूर के बेटे का नाम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अभी हाल ही में एक बच्चे की मां बनी है। सोनम ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम कपूर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CRSFqsU
https://ift.tt/NmRnZrf
Comments
Post a Comment