प्रियंका चोपड़ा से लेकर अनुपम खेर तक, बॉलीवुड के इन सितारों ने दिवाली पर फैंस को दी बधाई
Diwali 2022: पूरे देश में आज यानी 24 अक्टूबर के दिन दिवाली (Diwali 2022) का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री में भी रौनक देखने को मिल रही है। बॉलीवुड के बड़े सितारे दिवाली के इस खास अवसर पर जनता को बधाइयां दे रहे हैं। अनुपम खेर (Anupam Kher) से लेकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आया त्योहार का मौसम, फैली खुशियों की खुशबू। कामना करता हूं आपकी दिवाली भी हो सकारात्मकता और खुशबू से भरी। शुभ दीपावली!"
तो वहीं अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आप सभी को शुभ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु जी आपको हमेशा खुश एवं तंदुरुस्त रखे!"
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "हैप्पी दिवाली सबको, आपको सभी की जिंदगी में शांति, रोशनी और प्यार भरा रहे।"
माधुरी दीक्षित का पोस्ट
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहनकर पूजा की थाली सजाती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "रोशनी के इस त्योहार के साथ, आपको सच्चा आनंद, समृद्धि और प्यार मिले। आपको और आपके प्रियजनों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई।" माधुरी दीक्षित के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Xk7AyjG
https://ift.tt/kT8N6Ul

Comments
Post a Comment