शाहीन भट्ट के बर्थडे के दिन हो सकता है आलिया के बच्चे का जन्म, जानें क्या है डिलीवरी डेट!

Alia Bhatt Delivery Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाती है। अभी हाल ही में आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट का बेबी बंप नजर आ रहा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल के महीने में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से शादी की थी। शादी के कुछ महीने बाद ही आलिया इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया की वो मां बनने वाली है। जिसके बाद उनको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हुई थी। अब इसी बीच आलिया भट्ट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

इस महीने होगी आलिया भट्ट की डिलीवरी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट इन दिनों अपने होने वाले बच्चें को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट की डिलीवरी अगले महीने यानी नवंबर में 20 से 30 तारीख में हो सकती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 28 नवंबर को आलिया भट्ट की बहन शाहीन का जन्मदिन भी पड़ रहा है। माना जा रहा है आलिया के बच्चे का जन्म 28 नवंबर को हो सकता है। इस खबर के सामने आने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।

इस अस्पताल में होगा आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म

आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में होगा। एक्ट्रेस के परिवार ने बच्चे के जन्म के लिए इस अस्पताल को चुना है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/E6fb9xs
https://ift.tt/EK0cvsY

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म