सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर फूटा उर्वशी रौतेला का गुस्सा, महसा अमिनी से की खुद की तुलना
Urvashi Rautela On Stalking Risabh Pant: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। नेटिजन्स उर्वशी पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत (Risabh Pant) को स्टॉक करने का आरोप लगा रहे हैं। अब हाल ही में उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस साड़ी पहनकर खोई-खोई सी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने खुद की तुलना ईरान की महसा अमिनी (Mahsa Amini) से की और ट्रोल्स को खूब फटकार लगाई।
उर्वशी रौतेला का पोस्ट
इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने लिखा, "पहले ईरान में महसा अमिनी के साथ और अब भारत में... ये मेरे साथ हो रहा है, वह मुझे बुली कर रहे हैं। कोई भी मेरी परवाह नहीं कर रहा है और ना ही मुझे सपोर्ट कर रहा है। एक मजबूत महिला वह होती है जो गहराई से महसूस करती है और जमकर प्यार करती है। उसकी हंसी की तरह उसके आंसू भी बहते हैं। वह कोमल और शक्तिशाली दोनों है, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों है। वह दुनिया के लिए एक उपहार है।"
उर्वशी रौतेला के पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन
उर्वशी रौतेला के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने कहा, "अरे बस करो, अब नहीं देखा जा रहा तुम्हारा गम, हम ना मर जाएं।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "उर्वशी मैम मैं आपको दर्द में नहीं देख सकता।"
उर्वशी पर लगा था ऋषभ को स्टॉक करने का आरोप
बता दें कि ऋषभ पंत इन दिनों टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का पहला मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को होगा। हाल ही में उर्वशी भी ऑस्ट्रेलिया पहुंची हैं, इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। उर्वशी का वह पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने एक्ट्रेस पर ऋषभ का हैरेस करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने लिखा था, "उर्वशी रौतेला जो भी कर रही हैं, वह प्योर हैरेसमेंट है। वह ऑस्ट्रेलिया ऋषभ पंत को स्टॉक करते हुए गई हैं। सोचो अगर पंत ने उर्वशी के लिए ऐसा कुछ किया होता तो वह अब तक जेल की सलाखों के पीछे होते।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HpOEbX4
https://ift.tt/NmRnZrf
Comments
Post a Comment