Diwali पर रंगों में रंगी अनुष्का शर्मा-विराट कोहली की बेटी, रोशनी के त्योहार पर जमकर खेली होली
Anushka Sharma Diwali Photos: दिवाली की धूम आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों में भी खूब देखने को मिली। बॉलीवुड सितारों ने न केवल घर पर बल्कि अपने ऑफिस में स्टाफ के साथ भी धूम-धड़ाके से दिवाली मनाई। लेकिन वहीं अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की दिवाली इन सबसे से बेहद अलग और खास रही। क्योंकि उनकी बेटी ने इस मौके पर न केवल दिवाली मनाई, बल्कि होली भी खेली। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। अनुष्कमा शर्मा की फोटोज में उनकी नन्ही बेटी वामिका रंगों के साथ खेलती दिखाई दी।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की इंस्टाग्राम स्टोरी में नजर आया कि उनकी नन्ही बेटी वामिका रंगोली बनाने वाले रंगों से खेलती दिखाई दी। ऐसे में एक्ट्रेस ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा, "दिवाली और होली एक ही दिन मनाई जा रही है यहां।" इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने दिवाली सेलिब्रेशन से जुड़ी फोटोज भी साझा कीं, जिसमें वह ग्रीन साड़ी में पोज देती नजर आईं। फोटोज में अनुष्का शर्मा का लुक और उनकी खूबसूरती देखने लायक रही। अनुष्का शर्मा की इन फोटोज को लेकर सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।
करण जौहर ने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "गॉर्जियस...।" वहीं आकांक्षा रंजन कपूर ने दिवाली की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा, "स्टनिंग...।" एक्ट्रेस की इन फोटोज को अभी तक 34 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।
इस फिल्म में नजर आने वाली हैं अनुष्का शर्मा
बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इस फिल्म में अनुष्का न केवल एक्ट्रेस हैं बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यह फिल्म साल 2023 में एक फरवरी को रिलीज होगी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो सकती है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/UoEwufQ
https://ift.tt/lmf6uPv

Comments
Post a Comment