Bhediya: वरुण धवन और कृति सेनन की 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Bhediya First Look : बॉलीवड इडस्ट्री के एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की मच-अवेटेड फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक सामने आने के बाद लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ गया है और वह फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के स्टार वरुण धवन और कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी बताई है।

वरुण धवन और कृति सेनन ने शेयर किए पोस्टर

वरुण धवन और कृति सेनन सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वरुण धवन की आंखे बहुत खतरनाक दिखाई दे रही हैं। वहीं, उनके अंदर जलता भेड़िया दिखाई दे रहा है। फिल्म के पोस्टर कृति सेनन भी नजर आ रही हैं और हैरान दिखाई दे रही हैं। वरुण धवन और कृति सेनन ने अपनी पोस्ट में बताया है कि फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर 19 अक्टूबर यानी सोमवार को रिलीज किया जाएगा। दोनों ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'अब होगा जंगल में कांड।'

वरुण धवन और कृति सेनन की साथ में पहली फिल्म

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है। ये फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में 2डी और 3डी में रिलीज की जाएगी। फिल्म 'भेड़िया' में पहला मौका होगा जब वरुण धवन और कृति सेनन ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।

वरुण धवन और कृति सेनन के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो फिल्म 'भेड़िया' के अलावा वरुण धवन फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगे। वहीं, कृति सेनन की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह 'आदिपुरुष', 'गणपत' और 'शहजादा' जैसी फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी। वरुण धवन पिछली बार फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आए थे। कृति सेनन पिछली बार फिल्म 'बच्चन पांडे' में दिखाई दी थीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ykh2v6t
https://ift.tt/l0gPLkq

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म