Entertainment News Of The Day: एक्टर जीतेंद्र शास्त्री का निधन, 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे साकिब सलीम
Entertainment News Of The Day 15th October: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 15 अक्टूबर को कई दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। एक्टर जीतेंद्र शास्त्री का निधन हो गया है। एक्टर संजय मिश्रा ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है। हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' का हिंदी वर्जन में साकिब सलीम भी नजर आएंगे। उन्होंने अपने रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पान मसाला विज्ञापन अक्षय कुमार से पहले कार्तिक आर्यन का ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
एक्टर जीतेंद्र शास्त्री का निधन
'ब्लैक फ्राइडे' और 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुके एक्टर जीतेंद्र शास्त्री का निधन हो गया है। एक्टर संजय मिश्रा ने इस दुखद खबर की जानकारी दी है। जीतेंद्र शास्त्री ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग की पढ़ाई की थी। वह फिल्मों के साथ थिएटर की दुनिया में मशहूर थे।
जीतू भाई आप होते तो आप कुछ ऐसा बोलते, " मिश्रा sometimes क्या होता है ना कि, mobile में नाम रह जाता है, और इंसान network से out हो जाता है ", you are out of the world, but will always remain in network of my mind and heart ?? Om Shanti ? pic.twitter.com/XWP78ULCiO
— Sanjay Mishra (@imsanjaimishra) October 15, 2022
'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में नजर आएंगे साकिब सलीम
हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' का हिंदी वर्जन बनाने की तैयारी हो रही है। हिंदी वर्जन में वरुण धवन और सामथा रुथ प्रभु नजर आने वाले हैं। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा है कि इसमें साकिब सलीम भी नजर आएंगे। उन्होंने अपने रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन का डायरेक्शन राज और डीके करेंगे।
अनुपम खेर का मां दुलारी खेर संग वीडियो
बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनुपम खेर और उनकी मां के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। अब एक बार फिर दोनों का एक वीडियो सामने आया है। अनुपम खेर ने अपने नए वीडियो में दिखाया है कि उनकी मां दुलारी खेर मिठाई खा रही हैं। इस पर वह मां को सलाह देते हैं बदले में उन्हें डांट पड़ जाती है।
कार्तिक आर्यन को ऑफर हुआ था पान मसाला विज्ञापन
अक्षय कुमार को अपने पान मसाला के विज्ञापन को लेकर काफी आलोचना का शिकार होना पड़ा है। अक्षय कुमार के साथ इस एड में शाहरुख खान और अजय देवगन भी नजर आथे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस पान मसाला विज्ञापन अक्षय कुमार से पहले कार्तिक आर्यन का ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।
राजीव पॉल ने नहीं की दूसरी शादी
टीवी एक्टर राजीव पॉल ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह दूल्हा बने नजर आ रहे थे और दुल्हन का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। इसके बाद लोगों ने उनकी दूसरी शादी की कयासबाजी शुरू कर दी। अब रजीव पॉल ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने दूसरी शादी नही की है और ये सिर्फ उनकी शूटिंग का पार्ट है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/iz3EQat
https://ift.tt/3P9HzuO
Comments
Post a Comment