Katrina Kaif ने शादी के बाद पहली बार पति विक्की कौशल को लेकर बोली दिल की बात, कहा- वो मेरी लाइफ में...

Katrina Kaif on Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कटरीना कैफ की इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। कटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती है। कटरीना कैफ अक्सर विक्की कौशल के संग वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी पसंद भी करते है। अब इस बीच उन्होंने अपने और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के रिश्ते को लेकर काफी कुछ बोला है। कटरीना कैफ की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी हो रही है।

विक्की कौशल संग बॉन्डिंग पर कटरीना कैफ ने बोली ये बात

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। इन दोनों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती हैं। इसी बीच कटरीना कैफ का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो विक्की कौशल संग बॉन्डिंग को लेकर बोलती हुई नजर आ रही है। कटरीना कैफ ने पिंकविला से की गई खास बातचीत में बोला, शादी के बाद सबकी लाइफ बदल जाती है। इसके आगे उन्होंने कहा, शादी एक खूबसूरत सफर है। काम के कारण हम दोनों एक दूसरे के साथ कम टाइम स्पेंड कर पाते हैं। शूट के चलते कई बार बाहर जाना पड़ता है, जिसके कारण मिलना भी कम ही हो पाता है। इसके बाद एक्ट्रेस ने पति की तारिफ करते हुए कहा, विक्की कौशल बहुत ही शानदार इंसान हैं। उनका मेरी लाइफ में होना बेस्ट है’

इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं कटरीना कैफ

कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग की वजह से काफी बिजी हैं। वो सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाली है, इसके साथ ही साथ वो सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म ‘फोन भूत’ में भी नजर आने वाली है। इन दोनों फिल्मों अलावा वो साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ मैरी क्रिसमस फिल्म में नजर आने वाली है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/NkX3PVm
https://ift.tt/NmRnZrf

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म