Rashmika Mandanna ने रणबीर कपूर से की खुद की तुलना, बोलीं- मैं उनसे भी ज्यादा शरारती...
Rashmika Mandanna On Ranbir Kapoor: साउथ की सुपरिहट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। रश्मिका ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ फिल्म 'गुडबाय (Goodbye)' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है। इसके साथ ही रश्मिका के पास बॉलीवुड के कई नए प्रोजेक्ट्स भी मौजूद हैं, जिनमें से एक है रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल (Animal)।' संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रश्मिका और रणबीर के अलावा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल यानी 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब हाल ही में रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने को-एक्टर रणबीर कपूर के व्यवहार के बारे में भी बात की।
रश्मिका मंदाना ने की रणबीर कपूर की जमकर तारीफ
रश्मिका से जब पूछा गया कि रणबीर के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा तो इस पर 'पुष्पा' एक्ट्रेस ने कहा, "रणबीर सभी महिलाओं की बहुत देखभाल करते हैं। वह एक वास्तविक सैनिक हैं। वह बहुत ही सिंपल इंसान हैं, जो हमसे बहुत अच्छी तरह से बात करते हैं और हमारे साथ चिल करते हैं।" इसके अलावा रश्मिका ने रणबीर की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने अपनी जिंदगी में इतना कुछ हासिल कर लिया है, वह दिल से बहुत ही सिंपल है।
क्या रणबीर कपूर हैं शरारती?
इस बात का जवाब देते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा कि मैं यह नहीं कह सकती कि वह शरारती है क्योंकि मैं उनसे भी बदतर हूं। मैं सबसे ज्यादा लोगों को परेशान करती हूं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म 'गुडबाय' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में 'पुष्पा' एक्ट्रेस अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, पवेल गुलाटी और सुनील सिंह जैसे बड़े सितारों के साथ नजर आईं। फिल्म की कहानी से लेकर स्टारकास्ट की एक्टिंग की क्रिटिक्स ने काफी तारीफ की। हालांकि बावजूद इसके 'गुडबाय' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HfIYBqR
https://ift.tt/qZCoYyj
Comments
Post a Comment