इंस्टाग्राम डाउन होते ही 'द कश्मीर फाइल्स' डायरेक्टर ने मारा ताना, Tweet कर कह दी बड़ी बात
Vivek Agnihotri On Instagram Glitch: बीते कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में तकनीकी खराबी आ रही है। कई इंस्टाग्राम एकाउंट जहां अचानक सस्पेंड कर दिये गए हैं तो वहीं कुछ एकाउंट से बड़ी मात्रा में फॉलोअर्स की संख्या कम हो गई है। इस बात को लेकर आम लोग ट्विटर पर खूब मीम शेयर कर रहे हैं, साथ ही इंस्टाग्राम पर राज करने वालों पर भी चुटकी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम में आई तकनीकी खराबी पर अब 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने फॉलोअर्स कम होने का गम मनाने वालों को ताना मारा है। इंस्टाग्राम को लेकर किया गया विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम में आई तकनीकी खराबी पर अपनी बात रखते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने लिखा, "अगर आपको इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या कम होने की चिंता सता रही है तो यह बात गांठ बांध लें कि यह चीज अस्थिर है जो मात्र तकनीकी खराबी के कारण आ रही है। लेकिन अब उन दोस्तों के बारे में भी जरा सोचें, जिन्हें आपने इंस्टाग्राम के कारण खो दिया है। यह एक पर्मानेंट खराबी है।"
If you are worried about losing Instagram Followers then please note it is temporary due to some technical glitch.
Now think about the friends you have lost due to Instagram. That’s a permanent behavioural glitch.
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) October 31, 2022
इंस्टाग्राम में आई तकनीकी खराबी में इन सितारों ने गंवाए फॉलोअर्स
बता दें कि इंस्टाग्राम में आई तकनीकी खराबी का खामियाजा कई सितारों को भुगतना पड़ा। जहां मशहूर फुटबॉल प्लेयर रोनाल्डो ने अपने लाखों फॉलोअर्स गंवा दिए तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काइली जेनर भी इस बात का शिकार हुई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब 11 लाख फॉलोअर्स इस खराबी में गंवा दिए। उनके अलावा ड्वेन जॉनसन और टेलर स्विफ्ट भी अपने फॉलोअर्स गंवा चुके हैं।
इस दिन आई थी इंस्टाग्राम में खराबी
बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में 30 अक्टूबर से खराबी आनी शुरू हुई थी। सुबह 9 बजे से तकनीकी खराबी को लेकर करीब 81 रिपोर्ट्स दर्ज की गईं। इसके बाद यह मात्रा बढ़कर 1088 हो गई।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/k6MqLFK
https://ift.tt/yikmXzT
Comments
Post a Comment