Katrina Kaif को करवा चौथ पर विक्की कौशल ने दिया ऐसा सरप्राइज, चौथे आसमान पर पहुंच गई थी एक्ट्रेस की खुशी
Katrina Kaif On Firs Karwa Chauth: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'फोनभूत' में नजर आने वाली हैं। कटरीना कैफ ने हाल ही में शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाया, जिससे जुड़ी फोटोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर की थी। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने विक्की कौशल की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था और सोलह श्रृंगार कर चांद की पूजा भी की थी। पहला करवा चौथ होने के नाते विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने भी इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने एक्ट्रेस को करवा चौथ पर सरप्राइज भी दिया, जिससे कटरीना की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। इस बात का खुलासा खुद 'फोन भूत' एक्ट्रेस ने किया है।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बताया कि विक्की कौशल ने उनके पहले करवा चौथ को खास बना दिया था। क्योंकि एक्टर ने भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखा था। एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद नहीं थी कि विक्की ऐसा करेंगे। लेकिन उन्होंने खुद से ही यह कदम उठाया जो कि काफी प्यारा लगा। विक्की के मम्मी-पापा ने भी करवा चौथ ऐसे सेलिब्रेट किया, जैसे उनका भी यह पहला करवा चौथ हो।"
चांद का इंतजार करते-करते खराब हो गई थी कटरीना की हालत
पहला करवा चौथ होने के नाते कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सारी रस्में बखूबी निभाईं, लेकिन चांद का इंतजार करते-करते एक्ट्रेस भूखी हो गई थीं। ये बात भी उन्होंने खुद ही बयां की। कटरीना कैफ ने इस बारे में कहा, "मुंहई में चांद 9:01 बजे तक निकल जाता है। लेकिन उस दिन 9:30 बजे तक चांद नहीं निकला और मुझे भूख लगने लगी थी।" हालांकि जैसे ही एक्ट्रेस को पता चला कि विक्की कौशल ने भी उनके लिए व्रत रखा है तो उन्हें काफी अच्छा लगा।
बीते साल हुई थी कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी
बता दें कि कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल की शादी बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान में हुई थी। उनकी शादी में परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े खास दोस्त ही शामिल हुए थे। कटरीना और विक्की की शादी को लेकर फैंस भी खूब एक्साइटेड थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/nKDP3oS
https://ift.tt/PGqZWmQ
Comments
Post a Comment