राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' में हुई वरुण धवन की एंट्री, जानें कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

Stree 2 Varun Dhawan: बॉलीवुड की कुछ फिल्में ऐसी होती है, जिसे देखने के बाद दोबारा देखने के मन करता है। ऐसी ही एक फिल्म है श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर 'स्त्री' (Stree)। ये फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। जिसके चलते मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज करने के तैयारी कर ली। अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। जिसे जानने के बाद फैंस खुश हो जाएंगे। इस फिल्म में अब कुछ नए स्टार्स की एंट्री होने वाली है और साथ ही साथ इस बात का भी खुलासा हो गया है कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी।

इन स्टार्स की हुई फिल्म में एंट्री

अमर कौशिक की फिल्म 'स्त्री' जब रिलीज हुई थी, तब काफी चर्चा में रही थी। लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था। अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट में बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) की एंट्री होने वाली है। पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक स्त्री 2 में वरुण धवन का कैमियो होगा। जानकारी के लिए बता दें कि अमर कौशिक ने 'स्त्री 2' की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। अब जल्द ही फिल्म को लेकर काम शुरू किया जाएगा। इस फिल्म में भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव नजर आने वाले है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 में शुरू होने वाली है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।

कब रिलीज हुई थीं फिल्म 'स्त्री'

राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री साल 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 129 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म ने लोगों का एंटरटेन किया था। अब देखना होगा इस फिल्म का दूसरा पार्ट कब रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/QKuiPvx
https://ift.tt/eCNhScm

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म