Salman Khan की No Entry 2 पर लगा ताला, इस कारण एक्टर ने पीछे खींचे हाथ?
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री इंतजार करते हैं। सलमान खान पिछली बार साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए थे। इस साल दिसंबर में उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने वाली थी लेकिन अब ये फिल्म साल 2023 की ईद पर रिलीज होगी। इस तरह से फैंस का इंतजार बढ़ गया है। इसी बीच सलमान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सलमान खान की फिल्म 'नो एंट्री' की सीक्वल 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) बंद हो होती नजर आ रही है। सलमान खान ने फिल्म 'नो एंट्री 2' को जनवरी, 2023 में शुरू करने का मन बनाया था। हालांकि, इस फिल्म को स्थगित करने का फैसला किया है।
'नो एंट्री' पर भी फंसा कानूनी पेच
'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान 'नो एंट्री 2' को बनाना चाहते थे। वह खुद अनीज बज्मी के साथ स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे और उन्हें लगा था कि ये पिछले दशकों में पढ़ी कई सबसे मजेदार स्क्रिप्ट्स में से एक थी। फिल्म का पहला पार्ट कई कानूनी पेचों में फंस गया था। दरअसल, सहारा वन मोशन पिक्चर्स ने इसे बंद करने का मन बनाया था। सलमान खान ने शुरू में सोचा कि उनके लिए चीजों को सुलझाना आसान होगा लेकिन जब उन्होंने इस मामले गहराई से देखा तो वो खुद हैरान रह हए।
सलमान खान ने 'नो एंट्री 2' से पीछे खींचे हाथ
रिपोर्ट में आगे बताया गया, कानूनी मुद्दों के अलावा फिल्म का बजट भी बढ़ता जा रहा है। फिल्म की स्टारकास्ट के साथ सभी का भुगतान काफी ज्यादा था। सलमान खान के आसपास के लोगों ने महसूस किया कि थर्ड पार्टी द्वारा मुद्दों को उठाने की भी आशंका थी। फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद इसका विरोध हो सकता है। जिसके चलते उन्हें अधिक खर्चा करना पड़ सकता है। आखिरकार, सलमान खान इन सब बातों से परेशान थे और भारी मन से 'नो एंट्री 2' से हाथ पीछे खींचने का फैसला किया। सलमान खान कॉमेडी फिल्म करने के लिए काफी उत्सहित थे लेकिन हालात के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
सलमान खान की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' साल 2023 की ईद पर रिलीज होगी। वहीं, ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' अब दीवाली, 2023 पर रिलीज होगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/GhOLtT2
https://ift.tt/PGqZWmQ
Comments
Post a Comment