प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद पहली बार आएंगी इंडिया, बेटी मालती मैरी भी होगी साथ

Priyanka chopra India Visit: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दिवाली पूजा की तस्वीरें शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में पति निक जोनस के साथ पहुंचीं थीं। उनकी इस पार्टी की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी। इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक ऐसा खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

इंडिया आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा इन अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उस स्टोरी में एक्ट्रेस ने मुंबई की बोर्डिंग पास की फोटो शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा कि, 'आखिरकार तीन साल बाद घर जा रही हूं।' प्रियंका चोपड़ा की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। आपको बता दें कि कोरोना के चलते प्रियंका चोपड़ा इंडिया नहीं आ पा रही थी।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी भी आएगी साथ

प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मालती मैरी (Malti Marie Chopra Jonas) भी इंडिया आने वाली है। मालती मैरी अपने जन्म के बाद पहली बार इंडिया आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी की थी। एक्ट्रेस ने इसी साल यानी 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी की मां बनी है। प्रियंका चोपड़ा के इंडिया आने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/wRSf0Pi
https://ift.tt/fNhi0nW

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म