महिला क्रिकेटरों के लिए BCCI की इक्विटी पॉलिसी पर बॉलीवुड सेलेब्स ने किया रिएक्ट, प्रियंका बोलीं- शानदार फैसला
Celebrities Reacted On BCCI Decision: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में बड़ा फैसला लेते हुए इक्विटी पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत अब महिला क्रिकेटर्स को भी पुरुषों के बराबर ही मैच की फीस मिलेगी। बीसीसीआई के फैसले से ना सिर्फ महिला क्रिकेट टीम बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी काफी खुश हैं। जय शाह के इस फैसले की तारीफ करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "कितना बेहतरीन फ्रंट फुट शॉट था। खेल अब एक तरह से इक्वलाइजर बन गया है। उम्मीद करता हूं कि यह दूसरों के लिए भी इसी तरह का मार्ग प्रशस्त करेगा।"
What a good front foot shot. Sports being such an equaliser ( in more ways than one ) hoping it will pave the way for others to follow. https://t.co/Ko1pZpWm8z
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 27, 2022
वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर को शेयर करते हुए ताली बजाने का इमोजी डाला। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इस फैसले से काफी खुश हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बीसीसीआई आपने यह शॉट पार्क से बाहर मारा है। समानता और वेतन समानता सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण निर्णय।"
सुनील शेट्टी भी जय शाह के ट्वीट को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बीसीसीआई और इस सशक्त और ऐतिहासिक निर्णय में शामिल सभी लोगों को बधाई। यह नए भारत का चेहरा है और यही होना चाहिए।"
दिल ख़ुश हो गया यह पढ़ कर. छा गए @BCCI @JayShah ! It’s an absolutely brilliant decision, will go a long way in making our women players take up professional cricket. ?????? https://t.co/4CyoESa0D2
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 27, 2022
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए बीसीसीआई के इस फैसले की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "दिल खुश हो गया है, यह पढ़कर, छा गए। यह बहुत ही बेहतरीन डिसीजन है। इससे हमारी महिला खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट अपनाने में काफी मदद मिलेगी।"
जय शाह ने ट्वीट कर कही थी ये बात
बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई पक्षपात मिटाने की दिशा में पहला कदम उठा रहा है। हम अनुबंधित महिलाओं के लिए भी समान मैच फीस नीति लागू कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में लैंगिक समानता के नए चरण में हम महिला और पुरुष को समान मैच फीस देंगे।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xyNQoL6
https://ift.tt/C8fTRIa


Comments
Post a Comment