Entertainment News Of The Day: महाठग सुकेश ने जैकलीन को बताया निर्दोष, टीम इंडिया की जीत पर अनुष्का ने किया इमोशनल पोस्ट
Entertainment News Of The Day 23rd October: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 23 अक्टूबर को कई दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने विराट कोहली के लिए इमोशनल पोस्ट किया है तो वहीं दूसरी ओर एक्टर शाहरुख खान ने भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत पर खुशी जताई है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस संग अपने रिश्ते को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसको लेकर वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। वहीं दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने घर के मंदिर को सजाया है, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
भारत की जीत पर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने किया रिएक्ट
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के रोमांचक मैच में आखिरकार भारत ने जीत हासिल कर ली। इस जीत पर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर उन्होंने लिखा, "वाकई में क्या खूबसूरत है। आप लोगों के जीवन में आज रात बहुत खुशियां लेकर आए हैं और वह भी दिवाली की पूर्व संध्या पर।" अनुष्का ने विराट की तारीफ में आगे लिखा, "धैर्य, दृढ़ संकल्प और विश्वास हैरान कर देने वाला है। मैंने अभी-अभी अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच देखा है।"
अपने पोस्ट को लेकर उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हुईं ट्रोल
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक पोस्ट किया है, जिसको लेकर वह एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। उर्वशी ने हवाई जाहज से अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जाने से मेरा दिल टूटता है। लेकिन अब मूव ऑन का समय है।" उर्वशी के इस पोस्ट को लेकर ऋषभ पंत से जोड़ते हुए ट्रोल कर रहे हैं।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने टीम इंडिया की जीत पर जताई खुशी
शाहरुख खान ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "क्रिकेट का शानदार खेल देखकर बहुत अच्छा लगा। भारत को जीतते हुए देखना अद्भुत है। विराट कोहली की शानदार पारी को देखना अद्भुत था। और चक दे इंडिया का बैकग्राउंड स्कोर !! अभी से दीपावली की शुभकामनाएं !!!"
So good to see a great game of cricket. So wonderful to see India win. So brilliant to see @imVkohli batting….and so inspiring to see him cry and smile….and the background score of Chak de India!! Happy Diwali starts right now!!!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 23, 2022
सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन (Jacqueline Fernandez) संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। आरोपी ने मंडोली जेल से अपने वकील को एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि जैकलीन इस मामले में निर्दोष हैं। अपने लेटर में सुकेश ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है की पीएमएलए मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया गया है।
दिवाली के मौके पर कंगना ने रेनोवेट किया अपने घर का मंदिर
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने दिवाली के मौके पर अपने घर का मंदिर रेनोवेट किया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/URxTzBq
https://ift.tt/9aTXO31
Comments
Post a Comment