KRK ने उड़ाईं ऋतिक रोशन की धज्जियां, वीडियो देख ट्रोल्स भी बोले, 'ये गंजा है क्या?'

KRK mocked Hrithik Roshan: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने गुड लुक्स की वजह से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सुपरस्टार ऋतिक रोशन को तो फैंस ने ग्रीक गॉड तक का टैग दिया हुआ है। ऐसे में अगर ऋतिक रोशन के लुक्स पर कोई सवाल उठा दे तो जाहिर है कि फैंस के दिलों पर तो छुरियां चल जाने वाली हैं। अब ऐसा ही कुछ कमाल आर खान ने कर दिया है। फिल्मी सितारों की क्लास लगाने के लिए मशहूर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और यूट्यूबर कमाल आर खान उर्फ केआरके ने ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन के पीछे सिर पर बाल कम नजर आ रहे हैं। ये वीडियो शेयर करते हुए केआरके ने ऋतिक रोशन के 'गंजेपन' का मजाक उड़ाया है।

केआरके ने वायरल किया ऋतिक रोशन का वीडियो

ये वीडियो दरअसल, मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री मोठे और मेकअप आर्टिस्ट विजय पलांदे की सगाई का है। जिसमें सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ कुछ दिनों पहले ही पहुंचे थे। इस पार्टी के दौरान विजय पलांदे और भाग्यश्री मोठे को सगाई की बधाई देते हुए ऋतिक रोशन नजर आए। जहां कैमरे में उनके बैकसाइड सिर पर गंजापन नजर आ रहा था। इस वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने लिखा, 'जब ऋतिक रोशन अपना हेयर पैच पहनना भूल गए।' इस वीडियो को आप यहां देख सकते हैं।

 

ऋतिक रोशन का वीडियो देख लगा लोगों को शॉक

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का ये वीडियो देख उनके डाई हार्ड फैंस को भी करारा झटका लगा है। ऋतिक रोशन के इस वीडियो को देख एक इंटरनेट यूजर ने लिखा , 'वो 48 साल का है।' जबकि एक इंटरनेट यूजर ने तो उल्टा केआरेक को ही निशाने पर लेकर कहा, 'हेयर पैच तो आप भी लगाते हैं।' जबकि एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'उन्होंने इसे सही से नहीं पहना है।' लोगों के ये कमेंट्स आप यहां देख सकते हैं।

इन फिल्मों में बिजी हैं ऋतिक रोशन

सुपरस्टार ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुपरस्टार ऋतिक रोशन हाल ही में अपनी फिल्म विक्रम वेधा लेकर थियेटर पहुंचे थे। इस फिल्म में सैफ अली खान भी साथ में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म में बिजी हो चुके हैं। वो जल्दी ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ ऑन स्क्रीन दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/G1NFn6R
https://ift.tt/3P9HzuO

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म