Malaika Arora पर अर्जुन कपूर ने लुटाया प्यार, इस रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

Malaika Arora Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और फिटनेस डीवा मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में मलाइका को बर्थडे पर विश किया है। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट किया है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर मलाइका को शीशे में निहारते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, "यिन अपनी यैंग से। हैप्पी बर्थडे बेबी। तुम जैसी हो वैसी ही रहना, हमेशा खुश रहना और मेरी रहना।"

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को देखकर लग रहा है कि उन्होंने अपने सारी भावनाएं इस कैप्शन में उतार दी हैं। मलाइका के लिए अर्जुन का यह रोमांटिक मैसेज देखकर फैंस भी फिदा हो गए हैं और इस पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर तारा सूतारिया और एमी जैक्शन ने हार्ट की इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है।

अर्जुन कपूर का पोस्ट

अर्जुन के पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट

अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने रिएक्ट किया है। उन्होंने अर्जुन का पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा, "केवल आपकी।"

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। दोनों कs रिश्ते की शुरुआत काफी समय पहले हो गई थी। लेकिन साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को सावर्जनिक कर दिया था। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से अक्सर शादी को लेकर सवाल किया जाता है, हालांकि अभी तक शादी को लेकर ना तो मलाइका और ना ही अर्जुन ने कोई रिएक्शन दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी वीजे के रूप में की थी। इसके बाद वह कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आईं। मलाइका अरोड़ा के जबरदस्त डांस और फिटनेस के कारण धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों में काम मिलने लगा था। मलाइका का शाहरुख खान के साथ 'छैंया छैंया' गाना सुपरहिट रहा था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Y3xmpVu
https://ift.tt/Pnu2yF6

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म