जया बच्चन को पैपराजी पर आया गुस्सा, माहौल बिगड़ता देख नव्या ने नानी को कराया शांत, देखें वीडियो
Jaya Bachchan Video : बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अधिकतर अपने गुस्से को लेकर चर्चा में रहती हैं और आए दिन ट्रोल हो जाती हैं। जया बच्चन का एक नया वीडियो सामने आया है, इसमें उनका गुस्से वाला रैवया देखने को मिला और हमेशा की तरह सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगाई। जया बच्चन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जया बच्चन का वीडियो हुआ वायरल
जया बच्चन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में वह अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराजी ने जया बच्चन के फोटोज और वीडियो लेने लगे तो वह उन पर भड़क गईं। उन्होंने सवाल कर दिया, आप लोग कौन हैं? कौन सी मीडिया से हैं? पैपराजी ने जवाब दिया तो जया बच्चन ने अजीब सा मुंह बनाया है। इस पर नव्या नवेली नंदा ने अपनी नानी को शांत कराया।
जया बच्चन की लोगों ने लगाई क्लास
जया बच्चन के इसी वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'हमेशा एटीट्यूड में रहती है, थोड़ा हंसकर बात करेगी तो इसका क्या जाएगा।' एक यूजर ने लिखा है, 'इसको कभी हंसते हुए नहीं देखा।' एक यूजर ने लिखा है, 'इसको इग्नोर करना शुरू करो, अपने आप लाइन पर आ जाएगी।' एक यूजर ने लिखा है, 'इसको देखकर अमिताभ जी पर तरस आता है, कितना झेलते होंगे घर पर।'
जया बच्चन की आने वाली फिल्म
जया बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण जौहर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी काम करते दिखाई देंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/uDmIzGR
https://ift.tt/PGqZWmQ
Comments
Post a Comment