सिद्धार्थ ने कियारा के साथ शादी पर से उठाया पर्दा, 'बिग बॉस 16' में सलमान खान ने एक्टर को एडवांस में दी बधाई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के डेट करने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। हालांकि, इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कोई बात नहीं की है। बीते दिनों आईं रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साल 2023 में शादी करने वाले हैं। इस पर इन दोनों ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। इसी बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी को-स्टार रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के साथ अपनी फिल्म 'थैंक गॉड' (Thank God) का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 16' में पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को शादी करने पर बधाई दे दी। इसके बाद माहौल काफी दिलचस्प हो गया। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या बात हुई है।
सलमान खान ने सिद्धार्थ मल्होत्रा को दी बधाई
'बिग बॉस 16' के स्टेज पर सलमान खान के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह नजर आते हैं। सलमान खान कहते हैं, 'बधाई हो सिद्धार्थ, शादी मुबारक हो। कियारा डिसीजन आपने लिया है... प्यारा डिसीजन। और किसी अडवाणी में, हे भगवान, एडवाइस पे लिया है आपने ये?' सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं, 'आप और शादी की सजेशन दे रहो हो?' सलमान खान कहते हैं, 'सुन लो जानम टीनू, नहीं करना चाह रहा है, मैं जानम और टीनू को बचपन से जानता हूं।' सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं, 'मेरी को-स्टार है। और शादी कब, कहा, किसके साथ होगी, आप कह नहीं सकते।' सलमान खान कहते हैं, 'जब तक हो नहीं जाए कह नहीं सकते कि किसके साथ होगी और उसके बाद भी नही कह सकते हैं और किसके साथ और होगी।' सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं, 'जिंदगी में एक बार शादी करनी है।' सलमान खान कहते हैं, 'एक बार ही करना और उसके बाद कभी नहीं करना।'
Sunlo jaanam, tinu nahi karna chahta hai ?, Tho shaadi December me pakki ???
[#SidharthMalhotra #KiaraAdvani #sidkiara ] #ThankGod pic.twitter.com/SKkNAvjfYw— Sidkiara? (@loveSidkiara1) October 16, 2022
'थैंक गॉड' की 'राम सेतु' से टक्कर
बताते चलें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'थैंक गॉड' में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आएंगे। इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'थैंक गॉड' बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार, नुसरत भरुचा और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'राम सेतु' से टकराएगी। ये फिल्म भी 25 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/dA7Vbsw
https://ift.tt/l0gPLkq
Comments
Post a Comment