Sunny Deol Birthday: जब सनी देओल ने गुस्से में फाड़ दी थी अपनी पैंट, 'डर' के डायरेक्टर को बताया था धोखेबाज
Sunny Deol Birthday: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) आज अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। सनी देओल ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, हालांकि वह अपने फिल्मी सफर में कई बार विवादों में फंसे। 1993 में आई फिल्म 'डर (Darr Film)' के दौरान भी सनी देओल का डायरेक्टर यश चोपड़ा के साथ बड़ा झगड़ा हो गया था। इस दौरान सनी ने शाहरुख (Shah Rukh Khan) और यश के साथ कभी भी फिल्म ना करने की कसम खा ली थी।
सनी देओल (Sunny Deol) ने डायरेक्टर यश चोपड़ा पर लगाया था आरोप
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने यश चोपड़ा (Yash Chopra) पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मुझे नहीं बताया गया था कि 'डर' फिल्म में विलेन के किरदार को ग्लोफाई कर दिया जाएगा। लेकिन इस फिल्म में शाहरुख के किरदार को जबरदस्त तरीके से पेश किया गया, फिल्म का ऐसा अंत देखकर मैं हैरान था क्योंकि मुझसे झूठ कहा गया था। इसके बाद सनी देओल ने यश चोपड़ा के साथ कभी ना काम करने की कसम खा ली थी।
'डर (Darr)' की शूटिंग के दौरान गुस्से में सनी देओल ने फाड़ ली थी अपनी पैंट
'डर' को लेकर एक किस्सा मशहूर है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन में शाहरुख खान को सनी देओल को चाकू मारने के लिए कहा गया था। हालांकि सीन की शूटिंग से पहले सनी देओल और यश चोपड़ा में जमकर बहस हुई। इस दौरान सनी देओल ने यश से कहा था कि वह एक कमांडो का किरदार निभा रहे हैं, तो भला कोई आम लड़का आकर उन्हें चाकू कैसे मार देगा। हालांकि सनी देओल क बातों का यश पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने यश को कहा कि सीन का शूट तो करना ही पड़ेगा।
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) संग इस सीन की शूटिंग के दौरान सनी देओल इतना गुस्सा में आ गए थे कि उन्होंने अपनी पैंट की दोनों जेब ही फाड़ दी थीं। वहीं सनी देओल ने यश चोपड़ा पर धोखा देने का आरोप भी लगा दिया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/o6cqWuY
https://ift.tt/ZdDkMtX
Comments
Post a Comment