प्रभास के बाद कंगना रनौत ने की 'कांतारा' की जमकर तारीफ, ऋषभ शेट्टी को लेकर बोली ये बात

Kangana Ranaut on Kantara: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। वो कभी बॉलीवुड की फिल्म को लेकर कुछ बोलती है, तो कभी किसी स्टार्स को लेकर कुछ ऐसा बोल देती है, जिसके बाद विवाद हो जाता है। कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी कुछ बोला था। इसके बाद अब कंगना ने पैन इंडिया फिल्म कांतारा (Kantara) को लेकर अपनी राय रखी है। जानकारी के लिए फिल्म कांतारा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म को लेकर कई स्टार्स अपनी राय रख चुके है।

कंगना रनौत ने बोली ये बात

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा साउथ के बाद अब हिंदी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म को देखने के बाद लगभग सभी लोग इसकी तारीफ कर रहे है। अभी हाल ही में साउथ स्टार प्रभास ने इस फिल्म की तारीफ की थी। इसके बाद अब कंगना रनौत ने इस फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने इस फिल्म जमकर तारीफ की है। कंगना रनौत ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की और कहा 'इस फिल्म में सब कुछ कमाल का है। इसमें एक्शन भी है, थ्रिलर भी है। इसके अलावा एक्टिंग, डायरेक्शन और राइटिंग तो एकदम कमाल की है।' एक्ट्रेस ने इस वीडियो में ये भी बताया कि वो ये फिल्म अपने परिवार के साथ देखने गई थी। उनकी इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है और लोग फिल्म से जुड़ा अपना अनुभव बता रहे है।

यहां देखें कंगना रनौत का वीडियो

अब तक फिल्म ने की इतनी कमाई

ऋषभ शेट्टी और सप्तमी गौड़ा की फिल्म कांतारा की एंटरटेनमेंट जगत में जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म ने अब तक हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 13.10 करोड़ रुपये का करोबार किया है। फिल्म कांतारा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/m4dHNCe
https://ift.tt/1Wp7A0c

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म