KRK ने शाहरुख खान की उम्र पर साधा निशाना, कहा- 'उनको समझना चाहिए कि...'
कमाल आर खान यानी केआरके (KRK) अपने ट्विटर हैंडल पर रोजाना किसी ना किसी बॉलीवुड फिल्म और बॉलीवुड स्टार्स को अपना निशाना बनाते रहते हैं। केआरके बिना किसी झिझक के नाम लेकर फिल्मों और स्टार्स की जमकर आलोचना करते हैं। अब उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर बैक-टू-बैक कई ट्वीट किए हैं। केआरके ने शाहरुख खान को निशाने पर लिया और उनकी पिछली कुछ फिल्में और आने वाली फिल्मों को लेकर अपनी राय दी है। आइए जानते हैं कि केआरके ने शाहरुख खान को लेकर क्या कहा है।
केआरके ने किया ये ट्वीट
कमाल आर खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'शाहरुख खान की हर फिल्म ट्विटर और मन्नत पर ब्लॉकबस्टर है। लेकिन शाहरुख खान को समझना चाहिए कि 130 करोड़ भारतीय ना तो ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं और ना ही मन्नत जाते हैं और ना ही 50 से अधिक के उम्र के एक्टर्स, खासकर खानों की फिल्में देखने में दिलचस्पी रखते हैं। इसलिए हिट फिल्म बनाने के लिए उनके पास बहुत कम ऑप्शन बचे हैं।'
SRK’s each film is a blockbuster on #Twitter and #Mannat. But SRK must understand that 130Cr Indians don’t use Twitter neither go to Mannat nor interested to watch films of 50+ age actors especially Khans. Therefore he has left with very less options to make a film HIT.
— KRK (@kamaalrkhan) October 27, 2022
केआरके ने गिनाईं शाहरुख खान की फ्लॉप फिल्में
केआरके ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, 'शाहरुख खान ने बीते 9 सालों में 7 फिल्में दी हैं। इसमें हैपी न्यू ईयर, दिलवाले, फैन, रईस, जब हेरी मेट सेजल, जीरो, डियर जिंदगी शामिल हैं। और उनकी तीन फिल्में पठान, डंकी और जवान जल्द रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों के अच्छा करने की आशा करते है।'
SRK has given 7flops during last 9 years. #HappyNewYear#Dilwale#Fan#Raees#JHMS#Zero!#DearZindagi
And his 3films #Pathaan #Dunki and #Jawaan are going to release soon! Let us hope for the best.— KRK (@kamaalrkhan) October 27, 2022
केआरके हो चुके हैं गिरफ्तार
बताते चलें कि केआरके अपने ट्वीट के चलते मुसीबत में पड़ चुके हैं। दरअसल, केआरके को मुंबई पुलिस ने बीती 30 अगस्त को पुराने ट्वीट के मामले में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। हालांकि, कुछ दिन जेल में रहने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने फिर से ट्वीट कर बॉलीवुड इंडस्ट्री को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/YpXavV0
https://ift.tt/zBINqv7
Comments
Post a Comment