जबरन रोकी गई Akshay Kumar स्टारर 'Bachchhan Paandey' की स्क्रीनिंग, गुंडों ने की 'The Kashmir Files' चलाने की मांग

Bachchhan Pandey Vs The Kashmir Files: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) 11 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में 90 के दशक में हुए कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को दिखाया गया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर गुजरते दिन के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस बात में कोई शक नहीं है कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने हालिया रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'बच्चन पांडे' (Bachchhan Paandey) की कमाई पर काफी असर डाला है। ऐसे में अब एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग मल्टीप्लेक्स में अंदर आकर जबरन 'बच्चन पांडे' की स्क्रीनिंग को रुकवा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने केवल 'द कश्मीर फाइल्स' की स्क्रीनिंग की मांग की है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना एय्लेक्स सिनेमाज की है, जो ओडिशा के संबलपुर शहर में स्थित है। इस घटना के बारे में बात करते हुए पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया, 'हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां कुछ भी हो सकता है। रूस ने यूक्रेन पर हमला किया और पूरी दुनिया बस देखती रही। तो ऐसे में आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत जैसे देश में जहां 130 करोड़ लोग रहते हैं उन सभी का एक अपना इंटरेस्ट है। बस इतनी से बात है।'

सिनेमा मालिक ने बताया कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी 10, 20, 50 और 100 लोगों के ग्रुप ने आकर खूब हंगामा मचाया। कई लोगों को लगता था था कि हमनें 'द कश्मीर फाइल्स' के सीन्स कट किया है और उन्होंने इस बात पर स्टाफ के साथ झगड़ा भी किया। थिएटर मैनेजर कैसे फिल्म से कोई सीन काट सकता है? रील का जमाना गया। लेकिन उन सभी लोगों को कैसे समझाया जाए। 'द कश्मीर फाइल्स' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 10 दिनों में 167.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/KtXU8Pw
https://ift.tt/AHrKkx7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म