Runway 34 Trailer: 35 हजार फीट की ऊंचाई पर हुए हादसे का सच बताएंगे अजय देवगन, देखें 'रनवे 34' का धमाकेदार ट्रेलर
Runway 34 trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म 'रनवे 34' (Runway 34) का इस साल ईद के मौके पर 29 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने पिछले सप्ताह फिल्म का टीजर आउट किया था। अब उन्होंने सोमवार यानी 21 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
फिल्म का ट्रेलर
फिल्म 'रनवे 34' सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक प्लेन के पायलट अजय देवगन (कैप्टन विक्रांत खन्ना) और उनकी सहयोगी रकुल प्रीत सिंह (तान्या) से 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर की जान बचा रहे हैं। दोनों पर सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है। वहीं, इस दुर्घटना को लेकर विक्रांत खन्ना और तान्या से अमिताभ बच्चन (नारायण वेदांत) जांच करते नजर आते हैं।
अजय देवगन ने ही किया डायरेक्शन
फिल्म 'रनवे 34' में अंगिरा धर और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इस फिल्म से मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाती डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 'रनवे 34' का डायरेक्शन भी अजय देवगन ने किया है। वह इससे पहले फिल्म 'शिवाय' और 'फिल्म यू मी और हम' को डायरेक्ट कर चुके हैं। बताते चलें कि अजय देवगन और अमिताभ बच्चन फिल्म 'रनवे 34' से पहले 'खाकी', 'मेजर साब', 'हिंदुस्तान की कसम' सहित कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ से भिड़त
अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' से टकराएगी। दरअसल, अहमद खान के डायरेक्शन वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' भी 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज होने जा रही है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hfp1m4i
https://ift.tt/AHrKkx7
Comments
Post a Comment