Anil Kapoor ने दादा बनने को लेकर जाहिर की खुशी, Sonam Kapoor की प्रेग्नेंसी पर कही ये बात

Anil Kapoor On Sonam Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam kapoor) की इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। उन्होंने 21 मार्च को सोशल मीडिया पर अपने बंप की तस्वीरों के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया है। सोनम कपूर के साथ तस्वीरों में उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) भी नजर आ रहे हैं और ये कपल काफी खुश नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आने वाले अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। अब सोनम कपूर के पिता और एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने दादा बनने को लेकर खुशी जाहिर की है।

अनिल कपूर ने किया ये ट्वीट
अनिल कपूर ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर सोनम कपूर की चार तस्वीरें शेयर की हैं। दो तस्वीरों में आनंद आहूजा भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये वहीं तस्वीरें हैं जो सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शेयर की थीं। अनिल कपूर ने इसके साथ लिखा है, 'अब मेरे जीवन में सबसे रोमांचक भूमिका की तैयारी- दादाजी। हमारी जिंदगी फिर कभी पहले जैसी नहीं होगी और और इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकता। सोनम कपूर और आनंद आहूजा तुमने इस अविश्वसनीय खबर से हमें बहुत खुश किया है।'

अगस्त में मां बनेंगी सोनम कपूर
सोनम कपूर को उनके पिता अनिल कपूर से पहले उनकी कजन खुशी कपूर, जान्हवी कपूर और अंशुला कपूर बधाई दे चुके हैं। वहीं, करीना कपूर, वाणी कपूर, दिया मिर्जा, रवीना टंडन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे तमाम सेलेब्स ने सोनम कपूर को बधाई दी है। ईटाइम्स के मुताबिक, सोनम कपूर अगस्त के तीसरे हफ्ते में मां बनेंगी यानी सोनम कपूर 4 महीने से प्रेग्नेंट हैं।

साल 2018 में हुई थी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी
गौरतलब है कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई, साल 2018 में हुई थी। शादी से पहले कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। साल 2014 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की दोस्ती हुई थी और इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर फिल्म 'ब्लाइंड' में काम करती दिखाई देंगी। वह पिछली बार साल 2020 में आई अपने पिता अनिल कपूर की वेब सीरीज 'एके वर्सेस एके' में नजर आई थीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3TlP1VY
https://ift.tt/AHrKkx7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म