Soorarai Pottru के हिंदी रीमेक में हुई इस हसीना की एंट्री !! Akshay Kumar संग आएंगी नजर
Soorarai Pottru’s Remake: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सूर्या (Suriya) स्टारर 'सोरारई पोटरु' (Soorarai Pottru) 12 नवंबर 2020 के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने तमिल ऑडियंस को काफी इम्प्रेस किया था। फिल्म कि जबरदस्त सफलता के बाद से ही कई डायरेक्टर्स की इसके हिंदी रीमेक बनाने पर पैनी नजर थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट राधिका मदान की एंट्री होती दिखाई दे रही है।
अक्षय कुमार के अपोजिट दिखेंगी राधिका मदान!
मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि राधिका मदान (Radhika Madan) सूर्या स्टारर 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार के साथ ऑनस्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। फिल्म में राधिका साउथ एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली के किरदार को निभाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म के डायरेक्टर सुधा कोंगरा ने इसे वेस्टर्न इंडिया में सेट किया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राधिका महाराष्ट्र की एक महिला की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म के शुरू होने से पहले एक्ट्रेस को वहां की भाषा बोली भी सीखनी होगी। हालांकि दोनों स्टार्स ने अभी तक फिल्म साइन नहीं की है। मेकर्स जल्द ही फिल्म पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। 'सूररई पोटरु' एयर डेक्कन के फाउंडर जीआर गोपीनाथ के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने आम आदमी के लिए हवाई यात्रा को सिंपल और किफायती बनाया था।
राधिका मदान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'कुत्ते' में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज कर रहे हैं। इसमें अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज भी लीड रोल में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार के पास भी 'राम सेतु', 'सेल्फी', 'पृथ्वीराज', 'रक्षाबंधन' और 'गोरखा' जैसी कई फिल्में हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xPkep9R
https://ift.tt/GKey6N1
Comments
Post a Comment